चंडीगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की नर्सरी से फ्री मिलेंगे पौधे, 10 पौधों के लिए कोई सवाल जवाब नहीं, 50 के लिए देनी होगी एप्लीकेशन

जिन लोगों को पौधे चाहिए उनके लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट अपनी सभी नर्सरी को ओपन कर रहा है। कोई भी जो पौधे लगाने का इच्छुक है वह नर्सरी से जाकर पौधे ले सकता है। दस पौधे नर्सरी से बिना किसी सवाल जवाब के मिल जाएंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:19 PM (IST)
चंडीगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की नर्सरी से फ्री मिलेंगे पौधे, 10 पौधों के लिए कोई सवाल जवाब नहीं, 50 के लिए देनी होगी एप्लीकेशन
चंडीगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 80 हजार पौधे बांटेगा।

चंडीगढ़, जेएनए। पर्यावरण बचाने का जुबानी संदेश तो हर कोई देने को तैयार रहता है। जब बात पौधे लगाने या इनके संरक्षण की आती है तो हजार बहाने रहते हैं। अगर आप इस वजह से पौधे नहीं लगा पाते हैं कि पौधे उपलब्ध नहीं हैं तो अब यह नहीं चलेगा। पौधे लेकर आने का समय नहीं है इसलिए नहीं लगा पाते हैं तो यह बहाना भी नहीं चलेगा।

चंडीगढ़ फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ऐसे सभी बहानेबाजी को दूर कर हर हाल में पौधारोपण करने का अवसर दे रहा है। जिन लोगों को पौधे चाहिए उनके लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट अपनी सभी नर्सरी को ओपन कर रहा है। कोई भी जो पौधे लगाने का इच्छुक है वह नर्सरी से जाकर पौधे ले सकता है। दस पौधे नर्सरी से बिना किसी सवाल जवाब के मिल जाएंगे। कोई औपचारिकता इसके लिए नहीं होगी। बशर्ते पौधे लगाने होंगे और उनकी देखभाल करनी होगी। इससे बड़ी संख्या में पौधे चाहिए तो इसके लिए एक एप्लीकेशन डिपार्टमेंट को देनी होगी। इसके बाद तुरंत आपको पौधे मिल जाएंगे।

शहर में अलग-अलग जगह स्थित फॉरेस्ट नर्सरी को इसके लिए ओपन किया जा रहा है। वहीं अगर लोगों के पास नर्सरी में जाकर पौधे लेने का समय भी नहीं है। वह चाहते हैं कि पौधे उन्हें घर पर ही मिल जाए तो वह पौधारोपण कर सकते हैं। इसके लिए भी डिपार्टमेंट ने मोबाइल वैन चलाकर एरिया वाइज पौधे वितरण का प्लान तैयार किया है। तीन मोबाइल वैन शहर में इसके लिए चलाई जाएंगी। इन मोबाइल वैन से निशुल्क पसंद के पौधे ले सकेंगे। पांच पौधे तक मोबाइल वैन से वितरित किए जाएंगे।

पौध मेले में निशुल्क मिलेंगे पौधे

सुखना लेक के पास स्थित फॉरेस्ट नर्सरी के बाहर पौध मेला लगेगा। पहली जुलाई से यह पौध मेला शुरू होगा। इस पौधे मेले से वन महोत्सव की शुरुआत हाेगी, जिसमें लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। इतना ही नहीं पौध मेले में कंपोस्ट खाद और दूसरी सामग्री के स्टॉल भी लगेंगे। साथ ही पौधों के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। जो लोग पर्यावरण से जुड़ा बेहतर काम कर रहे हैं उन्हें यहां सम्मान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी