हथियारों के बल पर लूटपाट व स्नैचिग करने वाले गिरोह के चार लोग धरे

खरड़ शहर में हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लोगों को सिटी खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 10:52 PM (IST)
हथियारों के बल पर लूटपाट व स्नैचिग करने वाले गिरोह के चार लोग धरे
हथियारों के बल पर लूटपाट व स्नैचिग करने वाले गिरोह के चार लोग धरे

जागरण संवाददाता, मोहाली : खरड़ शहर में हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लोगों को सिटी खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में बड़ी रिकवरी करने की बात कहकर सोमवार को प्रेस वार्ता कर सकती है। आरोपितों की पहचान शिव चोपड़ा निवासी मकान नंबर-53डी पुरानी सन्नी एनक्लेव खरड़, विजय कुमार निवासी गांव त्यूड, मुस्तकीम अली, सलमान खान निवासी मकान नंबर-1472 सिविल अस्पताल रोड खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सिटी खरड़ थाने में विभिन्न धाराओं व आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को खरड़ कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस दावा कर रही है कि आरोपितों से बहुत बड़ी रिकवरी होनी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड खरड़ में मौजूद थे। पुलिस टीम सरप्राइज चेकिग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवकों ने अपना एक गिरोह बनाया हुआ है। जोकि हथियारों के बल पर लूटपाट व स्नैचिग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। यह भी सूचना मिली कि इस गिरोह के सदस्य आज हथियारों से लैस हैं और एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना अपार्टमेंट की बैक साइड में इकट्ठा हुए हैं। अगर समय रहते रेड की जाए तो सभी आरोपितों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने सूचना के आधार पर तुरंत यमुना अपार्टमेंट में रेड की तो उक्त सभी युवकों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार आरोपितों ने खरड़ में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। उनके गिरफ्तार होने से कई थानों में स्नैचिग व लूटपाट के मामले हल हो सकते हैं।

कोट्स

गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। मामले में बड़ी रिकवरी करनी है। सोमवार को प्रेस वार्ता करके सारी जानकारी देंगे। उससे पहले कुछ नहीं बता सकते।

अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सिटी खरड़।

chat bot
आपका साथी