चंडीगढ़ में एक्ट्रेस से लूट मामले में चारों आरोपित गिरफ्तार, लूटे गए छह लाख रुपयों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

चंडीगढ़ में एक्ट्रेस से लूट करने के बाद दो आरोपित तो घूमने के लिए हिमाचल के मनाली भी गए थे। उसमें भी आरोपितों ने कुछ राशि खर्च की और महंगे कपड़े और अन्य सामान की भी खरीदारी की थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:51 PM (IST)
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस से लूट मामले में चारों आरोपित गिरफ्तार, लूटे गए छह लाख रुपयों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
बदमाशों ने अभिनेत्री से छह लाख रुपये की लूट की थी।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्टेट रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की कोठी में किरायेदार के तौर पर रहने वाली एक्ट्रेस से लूट मामले में अब तक पुलिस को आधी अधूरी सफलता ही मिली है। दरअसल, मामले में सभी चारों आरोपियों को तो पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन बदमाशों ने जो राशि अभिनेत्री से लूटी थी उसे पुलिस अभी तक रिकवर नहीं कर पाई है। आरोपितों ने हथियार के बल पर एक्ट्रेस से करीब छह लाख रुपये की लूट की थी। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि पुलिस आरोपितों से रिमांड के दौरान भी लूटी गई राशि के बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं जुटा पाई। वहीं दो आरोपित तो वारदात के बाद घूमने के लिए हिमाचल के मनाली भी गए थे। उसमें भी आरोपितों ने कुछ राशि खर्च की और महंगे कपड़े और अन्य सामान की भी खरीदारी की थी।

कोठी में एक्ट्रेस को चाकू दिखाकर छह लाख लूटने वाले दूसरे आरोपित सुनील उर्फ सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उससे एक्ट्रेस के घर से चोरी कुछ सामान की बरामदगी हुई थी। इसके बाद मुख्य आरोपित अर्जुन कुमार और दूसरे आरोपित अर्जुन को गिरफ्तार किया था। वहीं, एक दिन पहले ऑटो चालक प्रेम उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया था। उससे 10 हजार रुपयों की रिकवरी हुई थी। जबकि दोनों अर्जुन से कुल 40 हजार रुपये की रिकवरी हुई थी।

सात सिंतबर को दिनदहाड़े ऑटो में चार आरोपित अर्जुन कुमार, सुनील उर्फ सन्नी, प्रेम और अर्जुन वारदात करने आए। रेकी करने के बाद ऑटो चालक प्रेम को नीचे छोड़कर तीनों आरोपित एक्ट्रेस के कमरे में घुस गए। किचन से चाकू लेकर जबरन एक्ट्रेस को धमकी देकर छह लाख नकदी लूट ली थी। जबकि, गिरफ्तार आरोपित सुनील ने एटीएम कार्ड और ओरोपित लेकर नीचे खड़े प्रेम के साथ ऑटो में सेक्टर-30 स्थित एटीएम बूथ गया। वहां से एक्ट्रेस के अकाउंट से 20 हजार निकालने के बाद चारों आरोपित फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी