पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कही बड़ी बात, पार्टी नेताओं को चेताया

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने राजनीतिक दलों में गैंगस्टर्स की घुसपैठ पर चिंता जताई है। उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी पार्टी को भी नसीहत दी। उनका निशाना चन्नी व लक्खी सिधाना की मुलाकात को लेकर था।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:26 PM (IST)
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कही बड़ी बात, पार्टी नेताओं को चेताया
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ की फाइल फोटो।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा। कभी चन्नी व सिद्धू आमने-सामने नजर आ रहे हैं तो कभी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ दोनों को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। सुनील जाखड़ ने बार फिर से अपनी ही सरकार पर हमला किया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दिल्ली हिंसा के आरोपित लक्खा सिधाना के साथ हुई मीटिंग का जिक्र करने पर आज जाखड़ ने एक ट्वीट किया है। 

जाखड़ ने अपने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन लिखा, ''गैंगस्टर से राजनीति में आने वाले लोगों को पालिटिकल पार्टियों में लिया जा रहा है, पर पंजाब के लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं। आम आदमी पार्टी 2017 में इसे भोग चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से लगता है कि कुछ लोगों ने अभी तक सबक नहीं सीखा है।''

Gangsters mutate into activists,then politician-are openly courted by pol parties.

But Punjab doesn’t condone such sinister attempts to barter its hard earned peace for votes.AAP learnt it the hard way in 2017

Yesterday’s utterance show that some haven’t learnt the lesson yet— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) December 3, 2021

दरअसल, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गत दिवस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लक्खा सिधाना को जी कहकर पुकारा। कहा कि लक्खा सिधाना से उनकी कुछ दिन पूर्व मुलाकात हुई थी। इसमें लक्खा सिधाना ने इस बात पर चिंता जताई थी पंजाब पुलिस में 300 ऐसे लोगों की भर्ती की गई है, जो पंजाबी नहीं हैं। लक्खा ने चन्नी कहा कि वर्ष 2014, 2016 व 2021 में बाहरी राज्यों के लोगों को पुलिस में भर्ती किया गया है। चन्नी ने कहा था कि वह इस संबंध में कार्रवाई करेंगे। वहीं, सिद्धू मूसेवाला ने भी आज कांग्रेस का दामन थामा है। मूसेवाला गायक हैं और उन पर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है। 

कौन है लक्खा सिधाना

26 जनवरी 2021 को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाला था। इस दौरान कई लोग लाल किले तक पहुंच गए थे। इससे हिंसा भड़क गई थी। हिंसा मामले में लक्खा सिधाना मुख्य आरोपितों में शामिल है। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ भी कर चुकी है। अब चन्नी की सिधाना से मुलाकात के बाद पंजाब में राजनीति गरमा सकती है। 

chat bot
आपका साथी