71 साल के हुए पूर्व सांसद बांसल, जन्मदिन पर किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का लिया फैसला

पवन बांसल के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर में अलग-अलग जश्न का कार्यक्रम रखा था लेकिन प्रशासन ने भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 11:12 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 11:12 AM (IST)
71 साल के हुए पूर्व सांसद बांसल, जन्मदिन पर किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का लिया फैसला
71 साल के हुए पूर्व सांसद बांसल, जन्मदिन पर किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का लिया फैसला

चंडीगढ़, राजेश ढल्ल। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल का वीरवार को 71वां जन्मदिन है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर में अलग-अलग जश्न का कार्यक्रम रखा था लेकिन प्रशासन ने राजनीतिक और भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में बंसल ने खुद भी अपने नेताओं को इसके लिए मना किया है। जबकि कई जगह शारीरिक दूरी बनाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम रखे गए हैं जहां पर लोगों को फलदार पौधे भी बांटे जाएंगे।

इन कार्यक्रम में भी आयोजकों ने पवन बंसल को मुख्यातिथि के तौर पर बुलाया था। लेकिन प्रशासन की आेर से जारी आदेशों को मानते हुए बंसल ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया है। ऐसे में अब कार्यकर्ता खुद ही नाममात्र संख्या में इकट्ठे होकर पौधारोपण कार्यक्रम करेंगे।

मालूम हो कि हर जन्मदिवस पर बंसल के घर भी लोगों का तांता लगता था। केक काटे जाते थे लेकिन इस बार

कोरोना को देखते हुए बंसल के घर पर ऐसा माहौल नहीं है।अधिकतर लोग फोन पर भी बंसल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। नाममात्र लोगाें को ही बधाई देने के लिए घर आने की मंजूरी दी जा रही है। गौर हो कि प्रशासन ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम पर पाबंदी लगाई है।

कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि उनके वार्ड के सेक्टर-56 के सिटको पेट्रोल पंप के पिछले तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के जन्मदिवस के मौके पर शारीरिक दूरी बनाते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। पहले इस कार्यक्रम में बंसल का आना तय था लेकिन अब वह नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी प्रशासन की गाइडलाइंस मानते हुए कोरोने को भगाने में मदद कर रही है।

कैंथ का कहना है कि इस कार्यक्रम में  घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की भी शपथ दिलवाई जाएगी। उनका कहना है कि  लॉकडाउन में बंसल ने जरूरतमंद लोगों की काफी मदद की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनोज सिहान का कहना है कि धनास औरी डड्डमाजरा से कई लोगों ने उन्हें संपर्क किया कि वह बंसल का जन्मदिन मनाना चाहते हैं लेकिन सभी को मना कर दिया गया है। उनका कहना है कि बंसल ने सांसद रहते हुए शहर के लिए भरपूर विकास किया है। लेकिन इस समय भाजपा के राज में शहर का बुरा हाल हो गया है। शहरवासी बंसल के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी