मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बोले- किस पार्टी से लड़ूंगा 'आप' को पता चल जाएगा

मोहाली नगर निगम के पूर्व मेयर व आजाद ग्रुप का नेतृत्व कर रहे कुलवंत सिंह विधानसभा चुनाव में मोहाली हलके से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन वे किस पार्टी के साथ जाएंगे इसको लेकर कुलवंत ने अभी अपने पत्ते खोलने से इन्कार कर रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 03:54 PM (IST)
मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बोले- किस पार्टी से लड़ूंगा 'आप' को पता चल जाएगा
एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मेयर कुलवंत सिंह।

मोहाली, [रोहित कुमार]। मोहाली नगर निगम के पूर्व मेयर व आजाद ग्रुप का नेतृत्व कर रहे कुलवंत सिंह विधानसभा चुनाव में मोहाली हलके से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन वे किस पार्टी के साथ जाएंगे इसको लेकर कुलवंत ने अभी अपने पत्ते खोलने से इन्कार कर रहे हैं। कुलवंत सिंह ने कहा कि ये तय कि मैं चुनाव लड़ूंगा, लेकिन अभी किसान आंदोलन चल रहा है, किसानों ने रैलियां आदि करने पर रोक लगाई है इसलिए अभी सिर्फ छोटे-छोटे ग्रुप्स में जाकर लोगों से मिलकर जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा।

सवाल के जवाब में कुलवंत ने कहा कि किस पार्टी के चुनाव निशान पर लड़ना है या आजाद तौर पर लड़ना है ये समय से साथ आप को पता चल जाएगा। इससे पहले कुलवंत सिंह ने मोहाली के लोगों के लिए एक फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कुलवंत सिंह ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर जमकर जुबानी हमला बोला। पूर्व मेयर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बताएं कि मोहाली के लिए नया क्या किया। मोहाली के सरकारी मेडिकल कॉलेज की घोषणा तो कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही हो गई थी। साढ़े चार साल बीत गए लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। मोहाली में कम्युनिटी सेंटर तो पहले ही गमाडा ने बनाए हुए थे। इसको बस रेनवोट किया जा सकता है अब इसका श्रेय भी मंत्री ले रहे हैं तो क्या कह सकते हैं। मोहाली ही नहीं पूरे पंजाब में सेहत सेवाओं में कुछ काम नहीं हुआ।

ध्यान रहे कि बीते नगर निगम चुनाव में कुलवंत सिंह ने आजाद ग्रुप बनाकर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि वे खुद चुनाव हार गए थे। कुलवंत ने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। शिअद ने कुलवंत सिंह को पार्टी से निष्काष्ति किया था। इस बार विधानसभा चुनाव में मोहाली विधानसभा हलके से कुलवंत का चुनाव लड़ना तय जोकि मौजूद सेहत मंत्री व विधायक को कड़ी टक्कर देंगे। शिअद-बसपा गठबंधन की ये सीट बसपा के खाते में जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी