पूर्व हॉकी खिलाड़ी यशपाल वोहरा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

ओलंपिक-डे पर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर यशपाल वोहरा उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स-42 में आयोजित कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM (IST)
पूर्व हॉकी खिलाड़ी यशपाल वोहरा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
पूर्व हॉकी खिलाड़ी यशपाल वोहरा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ओलंपिक-डे पर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर, यशपाल वोहरा, उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स-42 में आयोजित कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा गया। इस दौरान पूर्व हॉकी खिलाड़ी व हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव यशपाल वोहरा को लाइफटाइम एचीवमेंट का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा हॉकी के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी गगनजीत सिंह, राजपाल सिंह, सरदारा सिंह, दीपक ठाकुर, प्रभजोत सिंह, बलजीत सिंह, इंद्रजीत चड्ढा और धर्मवीर सिंह को अवार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस ओलंपिक-डे सेलीब्रेशन का लाइव यूट्यूब पर किया गया।

इस दौरान एक फ्रैंडली हॉकी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी चंडीगढ़ की दो टीमों ने हिस्सा लिया और खेल का लुत्फ उठाया। खास बात यह थी कि इस मैच में हिस्सा ले रही दोनों टीमों के नाम दो पूर्व हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर रखे गए थे। इसमें एक टीम का नाम यशपाल वोहरा रखा गया, वहीं दूसरी टीम का नाम बलबीर सिंह सीनियर रखा गया था। वहीं, स्किल प्रतियोगिता में ग्रासरूट कैटेगरी में डेविड और हसरत पहले स्थान पर, रणवीर और काव्या दूसरे स्थान पर, रूद्रा और अपरम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सब जूनियर कैटेगरी में पहले स्थान पर फतेह सिंह और गुनताश कौर, दूसरे स्थान पर शरणदीप और स्मृति गिल और तीसरे स्थान पर दमनदीप और तमन्ना रहे। जूनियर कैटेगरी में रूपिदर सिंह और प्रीति पहले स्थान पर, अंकुश और सोनू दूसरे स्थान पर दीपक और रजनी तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। इसके अलावा स्पो‌र्ट्स सेक्रेटरी केके यादव, चीफ पैटर्न हॉकी चंडीगढ़ पूर्व डीजीपी पंजाब चंद्र शेखर, स्पो‌र्ट्स डायरेक्टर तेजदीप सैनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी