चंडीगढ़ के पूर्व मेयर राजेश कालिया को नई जिम्मेदारी, हिमाचल प्रदेश एससी मोर्चा के बने सह प्रभारी

चंडीगढ़ के पूर्व मेयर राजेश कालिया को हिमाचल प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा का सह प्रभारी बनाया गया है। राजेश कालिया चंडीगढ़ के दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें हिमाचाल में जिम्मेदारी मिली है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:40 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:40 AM (IST)
चंडीगढ़ के पूर्व मेयर राजेश कालिया को नई जिम्मेदारी, हिमाचल प्रदेश एससी मोर्चा के बने सह प्रभारी
राजेश कालिया को हिमाचल प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा का सह प्रभारी बनाया गया है। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर राजेश कालिया को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कालिया को हिमाचल प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेश कालिया इस समय एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी हैं। ऐसे में चंडीगढ़ के दो नेताओं को हिमाचल में भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है।

हिमाचल प्रदेश मे अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। चंडीगढ़ के नेताओं को अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में काम करने का मौका मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले शहर के भाजपा युवा नेता अमनदीप सिंह को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी मिली है। पूर्व मेयर राजेश कालिया मलोया से पार्षद हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश कालिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री दुष्यंत गौतम, मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल का आभार जताया है। कालिया चंडीगढ़ के ऐसे पहले नेता है जिन्हें किसी प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है।

27 प्रतिशत के आरक्षण पर जाहिर की खुशी

केंद्र में मोदी सरकार द्वारा मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण के द्वार खोलने के ऐतिहासिक फैसले पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के ओबीसी मोर्चा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आज डडूमाजरा कालोनी में ख़ुशी मनाई और मिष्ठान का वितरण किया।इस अवसर पर डॉ भीम राव आंबेडकर जिला के जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एनआर मेहरा, मोर्चा के प्रदेश महासचिव ओपी मेहरा और तजिंदर बग्गा, जिला के महामंत्री रवि रावत, सचिव सिमरनजीत कौर, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और महामंत्री सतबीर सिंह व मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव और अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच लड्डू बांटे और एक दुसरे को बधाई प्रदान की।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मेहरा ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में 27 पिछड़ा वर्ग के लोगों को मौका दिया और अब मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण प्रदान कर ये तो साबित कर दिया है कि आज तक पिछड़ा वर्ग के लिए किसी भी सरकार ने इतना नहीं किया जितना मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, सांसद किरण खेर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आशा जसवाल, मोर्चा प्रभारी प्रदेश सचिव हुकुम चंद का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछड़ा वर्ग के सभी लोग भाजपा के साथ हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समूचे केंद्रीय नेतृत्व, क्षेत्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अरुणसूद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में मोदी सरकार ने पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मेडिकल शिक्षा में आरक्षण प्रदान करके साबित किया कि भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया है।

chat bot
आपका साथी