चंडीगढ़ में कम होने लगी विदेशी मेहमान परिंदों की तादाद, इन पक्षियों की पसंदीदा जगह है सुखना लेक

चंडीगढ़ में विदेशी मेहमान पक्षियों की संख्या अब कम होने लगी है। बता दें कि सर्दियां शुरू होने से पहले हर साल हिमालय की चोटियों अफगानिस्तान साइबेरिया और चीन तक से भी पक्षी शहर में आते हैं। चंडीगढ़ की सुखना लेक इन पक्षियों की पसंदीदा जगह है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:57 PM (IST)
चंडीगढ़ में कम होने लगी विदेशी मेहमान परिंदों की तादाद, इन पक्षियों की पसंदीदा जगह है सुखना लेक
चंडीगढ़ में कम होने लगी विदेशी मेहमान परिंदों की तादाद, इन पक्षियों की पसंदीदा जगह है सुखना लेक।

चंडीगढ़, जेएनएन। सर्दी कम होने के साथ ही शहर दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे विदेशी मेहमान परिंदों की तादाद काफी घट गई है। शहर में जैसे ही तापमान में इजाफा हुआ तो विदेशी परिंदे वापस अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। चंडीगढ़ बर्ड्स क्लब के द्वारा करवाए गए एनुअल ऑफ वाटर फाउल एंड स्पीशीज काउंट में यह जानकारी सामने आई है।

क्लब ने अपनी टीमें अलग-अलग जगहों पर भेज कर यह काउंटिंग करवाई है। पक्षियों के सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक सुखना लेक पर टीम को अब 368 पक्षी ही मिले हैं। जबकि घग्गर पर 911 पक्षियों को टीम ने अपने कैमरा में कैद किया। वहीं, धनास लेक पर 73 पक्षी ही मिले हैं। इससे पहले टीम ने पक्षियों के आगमन शुरू होने के बाद भी सर्दियों के शुरू होने पर यह सर्वे किया था। उस दौरान पक्षियों की संख्या इससे ज्यादा थी। सुखना लेक पर ही 700 से अधिक पक्षी टीम ने देखे थे। हालांकि पिछले दो साल से लेक में जलस्तर काफी अधिक रहता है, जिस वजह से पक्षी यहां कम रहना पसंद करते हैं।

इसका कारण यह है कि ज्यादा पानी में पक्षियों को भोजन ढूंढना मुश्किल रहता है। यह अधिकतर शैलो वॉटर बॉडी में ही रहना पसंद करते हैं। जहां से यह आसानी से भोजन तलाश लेते हैं। सुखना लेक पर सर्दी बढ़ने के साथ ही हिमालय की चोटियों अफगानिस्तान साइबेरिया और चीन तक से भी पक्षी आते रहे हैं। इन पक्षियों के आने पर चंडीगढ़ फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट इस इस तरह के प्रबंध करता है, लेक पर इनके लिए आर्टिफिशियल फ्लोटिंग आइलेट्स बनाए गए थे, जिससे इन्हें विश्राम करने और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके l

chat bot
आपका साथी