फुटबॉलर संदेश झिंगन ने एटीके-मोहन बागान के साथ किया करार, इसी साल अर्जुन अवार्ड से हुए थे सम्मानित

सालों से भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे संदेश झिंगन ने कई अहम मैचों में भारत को जीत दिलाई है। संदेश झिंगन को वर्तमान समय का बेस्ट भारतीय सेंटर-बैक माना जाता है। भारतीय फुटबाल टीम के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन चंडीगढ़ से ही हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:50 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:50 AM (IST)
फुटबॉलर संदेश झिंगन ने एटीके-मोहन बागान के साथ किया करार, इसी साल अर्जुन अवार्ड से हुए थे सम्मानित
अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉलर संदेश झिंगन। (File Photo)

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। इंडियन टीम के फुटबॉलर संदेश झिंगन ने इंडियन सुपर लीग की गत चैंपियन एटीके-मोहन बागान से करार किया है। इसी साल अर्जुन अवार्ड जीतने वाले झिंगन ने इस बात का खुलासा खुद किया है। उन्होंने बताया कि एटीके-मोहन बागान के कोच व मालिकों ने उन्हें अपने परिवार में शामिल करने की सहमति दे दी है। मैं मोहन बागान के साथ जुड़कर खासा खुश हूं और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाता दूं। गौरतलब है कि संदेश झिंगन चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और शहर की सेंट स्टीफंस अकादमी के ट्रेनी खिलाड़ी रह चुके हैं।

बेस्ट इंडियन सेंटर बैक माने जाते हैं झिंगन

सालों से भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे संदेश झिंगन ने कई अहम मैचों में भारत को जीत दिलाई है। संदेश झिंगन को वर्तमान समय का बेस्ट भारतीय सेंटर-बैक माना जाता है। भारतीय फुटबाल टीम के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन चंडीगढ़ से ही हैं। सेंट स्टीफंस एकेडमी से फुटबाल के गुर सिखने वाले संदेश झिंगन कई इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल टीम की कमान संभाल चुके हैं। झिंगन शानदार फुटबॉलर हैं और उनकी मदद से चंडीगढ़ की अंडर-19 टीम ने बीसी राय ट्राफी जीती थी। इसके बाद वह इंडिया की अंडर-23 टीम के सदस्य रहे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। 

कई प्रतिष्ठित क्लब्स से जुड़े रह चुके हैं झिंगन

संदेश झिंगन कई प्रतिष्ठित क्लब्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। झिंगन साल 2011 में यूनाइडिट सिक्किम की तरफ से खेले, साल 2013-14 के सीजन में वह मुंबई एफसी, साल 2014 में वह केरल ब्लास्टर्स की तरफ से, साल 2015 में वह स्पोर्टिंग गोवा की तरफ से, साल 2016 में वह डीएसके शिवाजियन की तरफ से और साल 2017 में बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेले। इसके बाद से वह केरला ब्लास्टर्स की तरफ से खेल रहे थे। झिंगन पुर्तगाल में खेलना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें अपनी योजना को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब वह एएफसी कप में हिस्सा लेंगे।

संदेश झिंगन का प्रोफाइल

नाम - संदेश झिंगन

जन्म -21, जुलाई 1993

हाइट - 6 फीट 2 इंच

प्लेइंग पोजिशन - सेंटर बैक

जर्सी नंबर - 5

सीनियर करियर - इंडिया अंडर-23 (साल 2014), इंडिया टीम (2015 -)  

क्लब्स - यूनाइडिट सिक्किम (2011-2013), मुंबई (2013-14), केरला ब्लास्टर्स (2014 -20)

खेल सम्मान - अर्जुन अवार्ड (2020)

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी