शोक में डूबा चंडीगढ़, पांच दिन में मां-बाप को खो देने वाले जीव मिल्खा के छलके आंसू, बोले- पूरा परिवार सदमे में

जीव मिल्खा सिंह कहा कि समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया। मां-बाप को एक साथ खो देने वाले जीव मिल्खा सिंह के बिलख पड़े। उन्हें देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में भी आंसू थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:23 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:23 AM (IST)
शोक में डूबा चंडीगढ़, पांच दिन में मां-बाप को खो देने वाले जीव मिल्खा के छलके आंसू, बोले- पूरा परिवार सदमे में
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों के सामने हाथ जोड़े खड़े जीव मिल्खा।

चंडीगढ़, जेएनए। भगवान... ऐसे दिन किसी को न देखने पड़े। मां-बाप को खो देने वाला इंसान खुद को अकेला महसूस करता है। कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं पांच दिन के भीतर माता-पिता को खो देने वाले उड़नसिख मिल्खा सिंह के बेटे पद्मश्री जीव मिल्खा। इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सहित पूरा परिवार मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर के देहांत के बाद गम में डूबा हुआ है। जीव मिल्खा सिंह कहा कि समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया। मां-बाप को एक साथ खो देने वाले जीव मिल्खा सिंह के बिलख पड़े। उन्हें देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में भी आंसू थे। मिल्खा सिंह के चाहने वाले, उनके दोस्त, फैंस हर कोई मगगीन था। जीव मिल्खा, उनका बेटा हरजय, पत्नी कुदरत और बहनें सभी सदमे में हैं।

शनिवार को सेक्टर- 8 स्थित निवास पर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा। घर के आंगन में रखी मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह की तस्वीर मिल्खा सिंह नम आंखों से निहार रहे थे। इस दौरान जीव मिल्खा ने कहा कि मां-पिता के निधन से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है। मेरे और मेरे परिवार के लिए यह संकट की घड़ी है।

अंतिम दर्शन के लिए फैंस, दोस्त और करीबी भी पहुंचे

91 साल के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। शनिवार को घर पर रखी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस, दोस्त और राजनितिक दलों के कई नेता भी पहुंचे हुए थे। जीव मिल्खा सिंह सभी के आगे हाथ जोड़े खड़े थे। शनिवार सुबह से ही उनके घर के बाहर लोग जुटने शुरू हो गए थे। घर के बरामदे में रखी मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह की तस्वीर के पास एक नोटबुक भी रखी हुई थी। जिस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी से जुड़ी यादें और अपनी भावनाएं लिख रहे थे। 

राजनितिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे श्रद्धांजलि देने

मिल्खा सिंह के घर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी, अकाली दल के नेता ब्रिकम सिंह मजीठिया, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के श्मशानघाट पर मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

chat bot
आपका साथी