चंडीगढ़ में NRI दंपती सहित पांच COVID-19 Positive, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 13

चंडीगढ़ में सोमवार को COVID-19 Positive मामलों की संख्या 8 से बढ़कर 13 हो गई है। यहां पांच और पॉजीटिव केस मिले हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:27 PM (IST)
चंडीगढ़ में NRI दंपती सहित पांच COVID-19 Positive, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 13
चंडीगढ़ में NRI दंपती सहित पांच COVID-19 Positive, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 13

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। शहर में सोमवार को COVID-19 Positive केस अचानक बढ़ गए। सोमवार को एक एनआरआइ दंपती सहित पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। अभी तक यहां 8 COVID-19 Positive केस थे जो आज बढ़कर 13 हो गए हैं। 

यूटी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दुबई से चंडीगढ़ लौटे 22 वर्षीय युवक की 40 वर्षीय मां के अलावा उसके दो दोस्तों में कोरोना वायरस की साेमवार देर शाम पुष्टि हुई। इन तीन लोगों के अलावा कनाडा से हाल ही में लौटे एक दंपती 32 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय महिला में भी सोमवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। कोरोना वायरस से संक्रमित इन पांंचों मरीजों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की मानें तो इन पांचों मरीजों की स्थिति फिलहाल ठीक है।

दुबई से लौटे 22 साल के युवक की मां और दो दोस्त भी पॉजिटिव

कोरोना वायरस से संक्रमित दुबई से लौटे 22 साल के युवक की 40 वर्षीय मां में भी वायरस की पुष्टि हुई है, जो कि सेक्टर-30 के रहने वाले हैं। इस युवक के संपर्क में आए उसके दो दोस्तों को भी सोमवार को कोरोना वायरस का पॉजिटिव बताया गया है। 23 वर्षीय यह दोनों युवक सेक्टर-29 के रहने वाले हैं। जिन्हें जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दुबई से लौटे इस 22 वर्षीय युवक के संपर्क में आए कुल 81 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

मोहाली के 33 साल के शख्स की रिपोर्ट नेगेटिव

मोहाली के रहने वाले 33 वर्षीय शख्स को जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वार्ड में रविवार को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इस शख्स की रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आई है। जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस शख्स को 14 दिन के होम क्वारंटाइन की सलाह दी है।

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 13 पॉजिटिव केस

पहला केस सेक्टर-21 में 22 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया।

दूसरा, तीसरा और चौथा केस सेक्टर-21 की 22 वर्षीय युवती के संपर्क में आई उसकी मां, भाई और कुक में भी वायरस की पुष्टि हुई।

पांचवा केस सेक्टर-19 में 21 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

छठा केस स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ के सीजीएम के 23 साल के बेटे में कोरोना वायरस की पुष्टि।

सातवां केस कोरोना वायरस से संक्रमित शहर की पहली युवती के भाई के संपर्क में सेक्टर-38 के रहने वाले 21 वर्षीय युवक वायरस की पुष्टि की हुई।

आठवां केस दुबई से लौटै सेक्टर-30 के रहने वाले 22 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

नौवां, 10वां और 11वां केस दुबई से लौटे 22 वर्षीय युवक की मां और उसके दो दोस्तों में काेरोना वायरस की पुष्टि हुई।

12वां और 13वां केस कनाडा से वापस लौटे एक दंपत्ति में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी