पहली बार बिना एसजीपीसी की मदद गुरुपर्व पर ननकाना साहिब जाएगा चंडीगढ़ का जत्था

12 नवंबर, 2109 को 550वें प्रकाशपर्व पर ननकाना साहिब के दर्शन करने चंडीगढ़ गुरुद्वारा कमेटी बिना एसजीपीसी के सहयोग के जत्था पाकिस्तान ले जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:57 PM (IST)
पहली बार बिना एसजीपीसी की मदद गुरुपर्व पर ननकाना साहिब जाएगा चंडीगढ़ का जत्था
पहली बार बिना एसजीपीसी की मदद गुरुपर्व पर ननकाना साहिब जाएगा चंडीगढ़ का जत्था

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पहली बार चंडीगढ़ गुरुद्वारा कमेटी का जत्था बिना एसजीपीसी के सहयोग के गुरुपर्व पर ननकाना साहिब जाएगा। 12 नवंबर, 2109 को होने वाले 550वें प्रकाशपर्व के मौके पर ननकाना साहिब के दर्शन करने चंडीगढ़ गुरुद्वारा कमेटी-22 अपनी तरफ से जत्था लेकर पाकिस्तान जाएगी। इससे पहले भारत से एक जत्था वैशाखी और एक प्रकाशपर्व सेलीब्रेशन के लिए पाकिस्तान जाता है। ये जत्था दो दिन पहले बाघा बॉर्डर क्रॉस करते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करता है। पर्व सेलिब्रेशन के बाद श्रद्धालु भारत वापस आ जाते हैं। इस जत्थे में पूरे भारत से डेढ़ सौ के करीब श्रद्धालु जाते हैं जिन्हें पाकिस्तानी एंबैंसी विशेष तौर पर वीजा प्रदान करती है।

चंडीगढ़ से रिश्ते मजबूत करने की है पहल

जानकारी देते हुए गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह ने कहा कि जो जत्था अब तक ननकाना साहिब जाता है उसे एसजीपीसी समर्थन करता है। इस जत्थे में मात्र 150 लोग ही पाकिस्तान जा पाते हैं लेकिन अब चंडीगढ़ गुरुद्वारा कमेटी चाहती है कि पंजाब और चंडीगढ़ में सिख कम्युनिटी ज्यादा होने के कारण ननकाना साहिब के दर्शन करने के लिए ज्यादा लोगों को वीजा मिलने की जरूरत है।

वैशाखी के बाद वीजा बनाने की बात होगी शुरू

जरनल सेक्रेटरी गुरजोत सिंह ने कहा कि वैशाखी के बाद प्रकाशपर्व की तैयारी शुरू होती है। उसी समय पाकिस्तानी एंबेसी वीजा देने का भी फैसला लेती है। ऐसे में अप्रैल 2019 में पाकिस्तानी एंबेसी के साथ वीजा बनाने की बातचीत शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी