चंडीगढ़ में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, फूड एंड सप्लाई ड्रग डिपार्टमेंट के कर्मचारी को युवक ने मारी गोली

वारदात के समय घायल अमरीक सिंह गुरुद्वारे से मत्था टेक कर सुबह घर वापस लौट रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने घायल अमरीक सिंह को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:35 AM (IST)
चंडीगढ़ में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, फूड एंड सप्लाई ड्रग डिपार्टमेंट के कर्मचारी को युवक ने मारी गोली
गोलीबारी में घायल अमरीक सिंह को अस्पताल ले जाते स्वजन। (जागरण)

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। शहर के सेक्टर-22डी स्थित सरकारी मकान के 20 कदम की दूरी पर पंजाब के फूड एंड सप्लाई ड्रग डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारी को गोली मारकर युवक फरार हो गया। वारदात के समय घायल अमरीक सिंह गुरुद्वारे से माथा टेक कर सुबह घर वापस लौट रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने घायल अमरीक सिंह को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

घायल अमरीक सिंह ने बताया कि वह सुबह 06:00 बजे रोजाना की तरह सेक्टर 22डी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए थे। गुरुद्वारे से वापस लौट कर घर जाते समय सोसाइटी की गेट में जैसे ही एंट्री, अचानक कैप और मास्क पहने युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिनी जांघ पर जाकर लगी। जिसके बाद आरोपित ने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उनके द्वारा शोर मचाने की वजह से वह फरार हो गया।

मौके पर मिले एक खोल और एक कारतूस

पुलिस की जांच में सोसाइटी की गेट के पास एक खाली खोल और एक कारतूस बरामद हुआ है। खोल पॉइंट 32 बोर पिस्टल की लग रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तक कुछ भी अधिकारी पुष्टि नहीं की जा सकती।

सैंपल को लेकर वारदात की चर्चा

गोली कांड के बाद सोसाइटी के सभी लोग इकट्ठा हो गए। आसपास के लोगों में चर्चा है कि पंजाब के फूड एंड सप्लाई ड्रग सैंपल विंग में अमरीक सिंह पोस्टेड हैं। किसी सैंपल को फेल करने की बात को लेकर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी एंगल्स को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

देर रात नाका तोड़कर भागते कार सवारों पर पुलिस ने चलाई गोली

सेक्टर 18/8 की डिवाइडिंग रोड पर देर रात कार सवार युवक फरार हो गए। कार सवार आरोपितों को रोकने का इशारा करने वाले पुलिसकर्मियों पर आरोपितों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिसकी वजह से बचाव में नीलम चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर को गोली भी चलानी पड़ी। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कार सवार पांच युवको को असलहा सहित गिरफ्तार किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जिनकी गाड़ी पर एसआई ने गोली चलाई वह आरोपित कोई और थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी