Firing On Police: चंडीगढ़ के होमगार्ड जवान के पेट में 10 दिन से फंसी गोली हुई 'गुम', डॉक्टर भी हैरत में

होमगार्ड प्रकाश सिंह नेगी का डॉक्टरों की टीम ने एक ऑपरेशन भी किया लेकिन पेट में गोली मिली ही नहीं। वहीं अब घायल होमगार्ड बोलने लग गए हैं हालांकि वह ज्यादा बात करने के लिए डॉक्टरों ने मना किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:28 PM (IST)
Firing On Police: चंडीगढ़ के होमगार्ड जवान के पेट में 10 दिन से फंसी गोली हुई 'गुम', डॉक्टर भी हैरत में
होमगार्ड जवान को आज इमरजेंसी वार्ड से जनरन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस विभाग के तैनात होमगार्ड के पेट में लगी गोली गुम हो गई है। 10 दिन से अस्पताल में भर्ती होमगार्ड प्रकाश नेगी का उपचार जारी है। वहीं, डॉक्टरों के लिए पेट में फंसी गोली ढूंढना हैरत की बात हो गई है। अभी तक पेट में फंसी गोली को नहीं निकाला गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि होमगार्ड प्रकाश नेगी की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें इमरजेंसी वार्ड से जनरल वार्ड में आज शिफ्ट कर दिया गया है।

पेट में गोली लगने के बाद होमगार्ड प्रकाश सिंह नेगी का डॉक्टरों की टीम ने एक ऑपरेशन भी किया, लेकिन पेट में गोली मिली ही नहीं। वहीं, अब घायल होमगार्ड बोलने लग गए हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा बात करने के लिए डॉक्टरों ने मना किया है। प्रकाश नेगी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उन्हें सिर्फ लिक्विड डाइट दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि होमगार्ड प्रकाश नेगी काफी जल्दी रिकवर कर रहे हैं, लेकिन गोली नहीं मिलने की बात पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

गौरतलब हो कि इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 से सेक्टर 29 की तरफ जाती सड़क पर युवती अपराजिता के साथ गन प्वाइंट पर लूट की वारदात हुई थी। इसके बाद अलगे दिन एरिया में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई थी। इसी दौरान एरिया में संदिग्ध युवक को देखे जाने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी गाड़ी में दो कांस्टेबल और होमगार्ड वालंटियर संदिग्ध आरोपित को दबोचने के लिए जंगल एरिया में उसका पीछा करने लगे। इसी दौरान आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गोली होमगार्ड प्रकाश नेगी के पेट में लगी। 

32 से ज्यादा कैमरे खंगाले, 20 संदिध से पूछताछ

इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस आपरेशन सेल क्राइम ब्रांच और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम अलग अलग एंगल पर जांच करने और आरोपित को दबोचने में लगी है। अभी तक मामले में पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे तकरीबन 40 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल ली है। इसके अलावा मामले में एरिया के अंदर रहने वाले क्रिमिनल बैकग्राउंड के करीब 20 संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है। लेकिन आरोपित का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है।

chat bot
आपका साथी