सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार की जन्मदिन पार्टी में चली गोली, तीन घायल

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:14 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 02:03 PM (IST)
सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार की जन्मदिन पार्टी में चली गोली, तीन घायल
सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार की जन्मदिन पार्टी में चली गोली, तीन घायल

[कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़] चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी के दौरान सेक्टर-26 स्थित एफबार में गोली चलने से तीन घायल हो गए। घायलों में दो को जीएमसीएच-32 और एक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पार्टी में चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल, कई बीजेपी पार्षद और राजनीतिक लोग शामिल थे। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलने के समय मेयर मौजूद थे या वहां से निकल गए थे। पुलिस ने गोली चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सांसद के राजनैतिक सलाहकार सहदेव सलारिया का सोमवार को जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-26 स्थित एफबार में पार्टी का आयोजन किया था। देर रात किसी राजनीतिक बात को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। वारदात में पार्टी में मौजूद तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इस दौरान पार्टी में जमकर हंगामा भी चला। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की कोशिश

सूत्रों के अनुसार एफबार में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात की पूरी कहानी कैद हो चुकी है। लेकिन राजनीतिक रसूक के चलते पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने की कोशिश में लगी थी। सुबह तक पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

chat bot
आपका साथी