चंडीगढ़ में पटाखों पर पाबंदी, लेकिन विरोध के बाद आज फिर होगी रिव्यू मीटिंग, ग्रीन क्रेकर्स को मिल सकती है मंजूरी

पंजाब हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों ने ग्रीन क्रैकर्स को मंजूरी दे रखी है। चंडीगढ़ में भी इन पटाखों को मंजूरी देने की मांग हो रही है। चंडीगढ़ क्रेकर्स डीलर्स एसोसिएशन इसके लिए मांग कर रही है। वह सत्तासीन भाजपा और अन्य राजीनिक दलों पर दबाव बना रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:43 PM (IST)
चंडीगढ़ में पटाखों पर पाबंदी, लेकिन विरोध के बाद आज फिर होगी रिव्यू मीटिंग, ग्रीन क्रेकर्स को मिल सकती है मंजूरी
प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के ऑर्डर का हवाला देते हुए पटाखों पर रोक लगाई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिलावी पर पटाखे जलेंगे या नहीं यह आज पुख्ता हो जाएगा। हालांकि प्रशासन ने शहर में पटाखों पर पाबंदी लगाई है, लेकिन इस फैसले का विरोध भी हो रहा है। ऐसे में पटाखों पर पाबंदी के फैसले को आज दोबारा रिव्यू किया जाएगा। इस पर प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में अधिकारियों से हर पहलू पर चर्चा होगी।

पंजाब हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों ने ग्रीन क्रैकर्स को मंजूरी दे रखी है। चंडीगढ़ में भी इन पटाखों को मंजूरी देने की मांग हो रही है। चंडीगढ़ क्रेकर्स डीलर्स एसोसिएशन इसके लिए लगातार मांग कर रही है। वह सत्तासीन भाजपा और अन्य राजीनिक दलों पर दबाव बना रहे हैं। भाजपा पर इस का दबाव है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के ऑर्डर का हवाला देते हुए पटाखों पर रोक लगाई है। यह ऑर्डर केवल चंडीगढ़ के लिए नहीं थे पूरे देश के लिए थे तो दूसरे राज्यों ने कैसे इसको मंजूरी दी है। इन राज्यों की तरह चंडीगढ़ में भी ग्रीन पटाखों को मंजूरी दी जानी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि वह इस मामले पर प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। दूसरे राज्यों ने कैसे मंजूरी दी है। उसको देखा जा रहा है। प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ग्रीन क्रेकर्स की मंजूरी चंडीगढ़ में भी दी जानी चाहिए।

पंजाब और हरियाणा में मंजूरी

पंचकूला और मोहाली में पटाखों को मंजूरी है। ऐसे में अकेले चंडीगढ़ में पटाखे बैन करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। इन दोनों शहरों से पटाखे चंडीगढ़ लाए जाएंगे। इसको पूरी तरह से रोक पाना बस की बात नहीं है। प्रशासन इन सब बातों पर गौर कर रहा है। पुलिस और एस्टेट ऑफिस की टीम मिलकर काम करेंगी। एंफोर्समेंट विंग को आदेश दिए गए हैं।

अब प्रदूषण की स्थिति सामान्य

चंडीगढ़ में अब प्रदूषण की स्थिति भी सामान्य हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 50 से भी नीचे आ गया है। बारिश के बाद इस पर ज्यादा फर्क पड़ा है। इसको देखते हुए भी प्रशासन विचार कर सकता है। प्रदूषण पटाखों पर पाबंदी की मुख्य वजह रहा है।

chat bot
आपका साथी