सेक्टर-49 के पीछे जंगलों में लगी आग, जान-माल का नुकसान नहीं

जासं चंडीगढ़ शहर में सोमवार को आग लगने की एक ओर घटना घटित हुई। इस बार सेक्टर-49 के पीछे जंगलों में यह आग लगी। गनीमत रही कि आग से जान-माल की हानि नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:31 PM (IST)
सेक्टर-49 के पीछे जंगलों में लगी आग, जान-माल का नुकसान नहीं
सेक्टर-49 के पीछे जंगलों में लगी आग, जान-माल का नुकसान नहीं

फोटो सहित जासं, चंडीगढ़ :शहर में सोमवार को आग लगने की एक ओर घटना घटित हुई। इस बार सेक्टर-49 के पीछे जंगलों में यह आग लगी। गनीमत रही कि आग से जान-माल की हानि नहीं हुई। जंगलों में सरकंडे के पौधे बड़ी संख्या में उगे हुए हैं। इसके अलावा यह पूरा एरिया जंगली है और यहां पर कई प्रकार के पेड़ और पौधे भी है जो जल्दी आग पकड़ सकते हैं। नाम न प्रकाशित करने पर फायरकर्मी ने बताया कि सरकंडों के पौधे बहुत जल्दी आग पकड़ते है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंक दी होगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार फायर टेंडर ने करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग उस जगह लगी थी जहां पर खाली प्लाट है लेकिन यह प्लाट जंगलों के साथ ही लगता है। आसपास का एरिया धुएं की चपेट में

आग की वजह से धुएं ने आसपास के इलाके पर भी असर डाला है। यहां से कुछ दूरी पर सीएचबी के फ्लैट बने हुए हैं। यहां लोगों को धुएं से परेशानी का सामना करना पड़ा।

10 साल से एलआइसी को अलॉट हुई है जमीन

जिस जगह पर आग लगी है वह प्लाट पिछले 10 साल से एलआइसी को अलॉट किया है। लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी एलआइसी की ओर से न तो यहां का दौरा किया और न ही इस खाली जगह की मेनटेनेंस की। जिस वजह से यहां पर जंगल बन गया है।

कलाग्राम रेलवे ब्रिज के पास पटरी के दोनों ओर लगी आग

शहर के मध्यमार्ग के पास स्थित कलाग्राम रेलवे ब्रिज के नीचे जंगल में रविवार को अचानक आग लग गई। यह आग थोड़ी देर में रेलवे ट्रेक के दोनों ओर फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

chat bot
आपका साथी