चंडीगढ़ में किसानों ने 26 जनवरी परेड की तैयारी को लेकर ट्रेक्टर अभ्यास रैली निकाली

किसानों ने 26 जनवरी को ट्रेक्टर परेड का ऐलान किया हुआ है। चंडीगढ़ में पेंडू संघर्ष कमेटी की ओर से आज 22 गांवों में ट्रेक्टर मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च में बच्चे बुज़ुर्ग माताएं व युवा हर कोई इस मार्च में हिस्सा लेते हुए नजर आया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:47 AM (IST)
चंडीगढ़ में किसानों ने 26 जनवरी परेड की तैयारी को लेकर ट्रेक्टर अभ्यास रैली निकाली
चंडीगढ़ में 26 जनवरी परेड को लेकर ट्रेक्टर रैली निकाल अभ्यास करते हुए किसान।

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष लगातार जारी है। किसानों ने 26 जनवरी को ट्रेक्टर परेड का ऐलान किया हुआ है। इसके लिए पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के किसान अपनी-अपनी जगहों पर ट्रेक्टर मार्च निकालकर लोगों को लामबंद कर रहें हैं। चंडीगढ़ में किसानों द्वारा आज ट्रेक्टर मार्च निकाला जा रहा है। पेंडू संघर्ष कमेटी की ओर से आज चंडीगढ़ के 22 गांवों में ट्रेक्टर मार्च निकाला जा रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, माताएं व युवा हर कोई इस मार्च में हिस्सा लेते हुए नजर आया।

किसान हरदीप सिंह ने कहा कि केंद्र अलग-अलग प्रस्ताव रखकर अपना और किसानों का समय बर्बाद कर रही है। किसान शुरुआत से एक ही मांग कर रहें हैं कि कानूनों को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा आज गांवों में मार्च निकाला जा रहा है कल 500 से ज़्यादा ट्रेक्टर दिल्ली कूच करेंगे। पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखविंदर ने कहा कि भले ही दिल्ली में परेड करने के लिए परमिशन मिले या न लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं। पंजाब और हरियाणा के गांवों में ये तस्वीरें पहले से नज़र आ रही थी लेकिन चंडीगढ़ यानि कि सिटी ब्यूटीफुल में भी कृषि कानूनों के खिलाफ़ किसान आवाज़ बुलंद कर रहें हैं।

देर शाम प्रशासन ने दी परमिशन, भारी पुलिस बल तैनात

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि देर शाम चंडीगढ़ प्रशासन ने किसानों के ट्रैक्टर अभ्यास करने की अनुमति मिली थी। जिसके बाद सेंट्रल डिविजन की पुलिस टीम के साथ सारंगपुर थाना प्रभारी लखबीर सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर अभ्यास रैली को निकलने की अनुमति दे दी गई है। गौरतलब हो कि इससे पहले भी मुल्लापुर बैरियर से अभ्यास रैली निकाली जा चुकी है।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के रूरल प्रधान सिमरनजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि आज हो रही पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ की ट्रैक्टर रैली में आप चंडीगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसान झंडे के तले रैली में शामिल  हुए हैं। सिमरनजीत सिंह धालीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी पहले दिन से किसान की तीनों कानून को रद्द करने वाली मांग का समर्थन करते आई है, पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक काले कृषि कानून के खिलाफ सरकार का विरोध किया। और साथ ही साथ किसान आंदोलन में सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों की सेवा में लगे हुए हैं। और हम 26 जनवरी की किसान परेड में शामिल होने दिल्ली भी जाएंगे।

प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा इन काले कानून से किसान के साथ-साथ आम आदमी भी प्रभावित होंगा, केंद्र की मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों को देश बेचने का काम कर रही है और इस लिए ये काले कानून लेकर आई है। लेकिन हम तब तक अपना शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेंगे जब तक ये काले कानून रद्द नहीं हो जाते।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के सख्त आदेशों पर पुलिस की खानापूर्ति, चंडीगढ़ की सड़कों पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध कब्जे

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी