मोहाली में किसान नेता राजेवाल बोले- किसानों को किया जा रहा बदनाम, कल देगें राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को यादपत्र

मोहाली में शुक्रवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल मोहाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर राज्य के राज्यपाल को ये ज्ञापन दिए जाएंगे। शनिवार को 26 जून को किसानों को धरने पर बैठे सात माह पूरे हो जाएंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:33 PM (IST)
मोहाली में किसान नेता राजेवाल बोले- किसानों को किया जा रहा बदनाम, कल देगें राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को यादपत्र
मोहाली में बातचीत करते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल। जागरण

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब भर के किसान शनिवार को राष्ट्रपति के नाम यादगार पत्र पंजाब के राज्यपाल को सौंपेगे। शुक्रवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल मोहाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर राज्य के राज्यपाल को ये ज्ञापन दिए जाएंगे। शनिवार को 26 जून को किसानों को धरने पर बैठे सात माह पूरे हो जाएंगे। याद रहे कि 26 जून, 1975 को देश में इमरजेंसी लगी थी। अब मोदी सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाता है। एक सवाल के जवाब में राजेवाल ने कहा कि आंदोलन में न तो किसी युवती से दुष्कर्म हो रहा है। न ही किसी को जलाया जा रहा है। अगर ऐसा है तो कानून अपना काम करेगा।

राजेवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना सांधा। उन्होंने कि राजेवाल किसानों को कोविड स्प्रेडर बताते हैं। अगर ये सच है तो दिल्ली बार्डर पर 40 डॉक्टरों की एक टीम काम कर रही है। एक मिनी अस्पताल है, जो सिर्फ किसानों का नहीं, आसपास के लोगों का भी ध्यान रख रहा है। पंजाब भाजपा में कई बुद्धिजीवियों के शामिल होने पर राजेवाल ने कहा कि वे आंदोलन को भटकना चाह रहे हैं। हमारे निशाने पर अर्जुन की तरह मछली की आंख होना यानि चाहिए सिर्फ कृषि कानूनों को लेकर फैसला। राजेवाल ने कहा कि अब ये आंदोलन विश्व भर में फैल चुका है।

राजेवाल ने कहा कि मेरी कानून को सही कहने वालों को सलाह है कि वे निष्पक्ष होकर कानूनों को स्टडी करें, फिर अपनी राय बनाएं। राजेवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई कारपोरेट घरानों से भी है जो ये समझ चुके हैं कि कोई भी बिजनेस फेल हो सकता है लेकिन खेती नहीं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को राजेवाल ने सिरे से खारिज किया।

chat bot
आपका साथी