शांतिपूर्ण चलता रहेगा किसान आंदोलन : गुरनाम सिंह

किसान आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलन को सरकार बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। गुरनाम सिंह गुरुद्वारा सिंह शहीदां में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की आत्मिक शांति के लिए रखे गए सहज पाठ में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 08:00 AM (IST)
शांतिपूर्ण चलता रहेगा किसान आंदोलन : गुरनाम सिंह
शांतिपूर्ण चलता रहेगा किसान आंदोलन : गुरनाम सिंह

जागरण संवाददाता, मोहाली : किसान आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलन को सरकार बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। गुरनाम सिंह गुरुद्वारा सिंह शहीदां में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की आत्मिक शांति के लिए रखे गए सहज पाठ में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ये सातवां सहज पाठ था, जो शहीद किसानों के लिए रखा गया था। सवाल के जबाव में गुरनाम सिंह ने कहा कि किसी भी किसान ने आक्सीजन नहीं रोकी गई है। ये सिर्फ सरकार की चाल है। दिल्ली बार्डर पर छह जगह किसान बैठे हैं और धरना इसी तरह से जारी रहेगा। काफी समय से धरना चल रहा है, लेकिन किसी एक भी किसान की मौत कोरोना से नहीं हुई है। केंद्र किसानों के साथ मोर्चा खोल कर बैठी है, लेकिन देश में महामारी को काबू नहीं कर पा रही है। बेड से लेकर आक्सीजन तक देश में नहीं है। गुरनाम सिंह ने कहा कि आंदोलन किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा। किसान अपना हक लेकर ही उठेंगे। सवाल के जवाब में गुरनाम ने कहा कि किन्हीं कारणों से संसद घेरने का कार्यक्रम रद किया गया है। 26 जनवरी वाली घटना फिर से न हो, क्योंकि कुछ शरारती तत्व इस तरह के प्रोग्राम में घुसकर आंदोलन को खराब कर सकते हैं। गुरनाम सिंह ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण चलेगा। पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश से किसानों को समर्थन मिल रहा है, ये लड़ाई जरूरत जीती जाएगी।

chat bot
आपका साथी