नौकरी का फर्जी इंटरव्यू लेकर हरियाणा विधानसभा पहुंचा शख्स गिरफ्तार, अदालत ने 8 दिन के रिमांड पर भेजा

हरियाणा सरकार में नौकरी लगवाने के लिए फर्जीवाड़ा सामने आया है। हरियाणा विधानसभा में नौकरी लगवाने के लिए फर्जी इंटरव्यू लेटर बनवाने का खेल का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:20 PM (IST)
नौकरी का फर्जी इंटरव्यू लेकर हरियाणा विधानसभा पहुंचा शख्स गिरफ्तार, अदालत ने 8 दिन के रिमांड पर भेजा
हरियाणा विधानसभा में क्लर्क स्तर की नौकरियों में फर्जी इंटरव्यू लेटर लेकर एक शख्स पहुंचा था।

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में नौकरी लगवाने के लिए फर्जीवाड़ा सामने आया है। हरियाणा विधानसभा में नौकरी लगवाने के लिए फर्जी इंटरव्यू लेटर बनवाने का खेल का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है। हरियाणा विधानसभा में नौकरी लगवाने के लिए मोटी रकम लेकर फर्जी कॉल लेटर तैयार किए गए थे। अब पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं।

आरोपित की पहचान 28 वर्षीय जतिंद्र सिंह, नारायणगढ़ अंबाला हरियाणा के तौर पर हुई है। चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने विधानसभा चौक से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित जतिंद्र सिंह अपने किसी रिश्तेदार का फर्जी इंटरव्यू लेटर लेकर हरियाणा विधानसभा आया था। उसने अधिकारियों को इंटरव्यू लेटर दिखाया जिसपर उन्हें आरोपित पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वीरवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने उसे आठ दिन का रिमांड पर भेज दिया है।

हरियाणा विधानसभा में क्लर्क स्तर की नौकरियों में फर्जी इंटरव्यू लेटर लेकर एक शख्स पहुंचा था। इसके बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। वहीं, इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि नौकरी लगवाने के लिए लोगों से मोटी रकम ऐंठी गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने फर्जी इंटरव्यू लेटर मामले में एक को गिरफ्तार किया है। ऐसे में इस बड़े फर्जीवाड़े में कर्मचारी चयन आयोग में कार्यरत कुछ कर्मचारी भी पुलिस के शक के दायरे में हैं। मामले में अब और भी गिरफ्तारियों हो सकती हैं। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के बारे में अभी बता नहीं रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरोपित से छह से सात नकली इंटरव्यू कॉल लेटर मिले हैं। अब पुलिस इस पूरे गिरोह के बारे में जांच में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी