एक्टिवा सवार फैक्ट्री मालिक को ट्रक ने कुचला, चालक फरार Chandigarh News
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्क्रू फैक्ट्री मालिक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल डाला। उनकी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अपनी स्क्रू फैक्ट्री है।
चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्क्रू फैक्ट्री मालिक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल डाला। पुलिस ने हादसे में गंभीर घायल फैक्ट्री मालिक को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टराें ने सिर में उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर ट्रक छोड़कर फरार आरोपित चालक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लाट नंबर 181/43 निवासी पन्ने लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस ने मृतक 55 वर्षीय देवनाथ के भाई बाबूनाथ के बयानों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि देवनाथ पहले कॉलोनी नंबर-4 में रहते थे। उनकी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अपनी स्क्रू फैक्ट्री है। वर्तमान में परिवार के साथ जीरकपुर रहने लगे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। मंगलवार दोपहर अपने निजी काम से कॉलोनी नंबर-4 की ओर एक्टिवा से आए थे। जैसे ही लाइट प्वाइंट पर रुके कि अचानक तेज रफ्तार हरियाणा नंबर का ट्रक एचआर 68बी 0463 ने उन्हें एक्टिवा सहित कुचल दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें