चंडीगढ़ में खूब बिक रही विदेशी सिगरेट, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने कई दुकानों में की रेड

चंडीगढ़ में विदेशी सिगरेट खूब बिक रही है। ऐसे में इन तंबाकू पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए चंडीगढ़ फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने बुधवार को कई जगह रेड की। रेड के दौरान जिन दुकानदारों के पास विदेशी सिगरेट मिली उन्हें जब्त कर उनके चालान भी काटे।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 03:45 PM (IST)
चंडीगढ़ में खूब बिक रही विदेशी सिगरेट, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने कई दुकानों में की रेड
विदेशी सिगरेट को लेकर दुकानों में रेड करने पहुंचे फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अवैध सिगरेट बेचने के खिलाफ बुधवार को शहर में फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जगह-जगह छापामारी की। इस रेड के दौरान सिगरेट विक्रेताओं के चालान काटे गए।

इस दौरान एएफएसओ मनोज कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 8, 9 और सेक्टर-11 में छापामारी कर सिगरेट विक्रेताओं के पास पड़ी अवैध सिगरेट की खेप को जब्त किया गया, वहीं जिन सिगरेट के पैकेट पर कोटपा अधिनियम के तहत चेतावनी नहीं थी ऐसे सिगरेट के पैकेट को जब्त कर चालान काटे गए। इस दौरान इन सेक्टर्स में कुल 24 दुकानों पर छापामारी की गई । इनमें से पांच दुकानदारों के चालान काटे गए।

बता दें कि शहर में विदेशी अवैध सिगरेट का चलन काफी बढ़ गया है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ विदेशी नकली सिगरेट का हब बनता जा रहा है। यहां हर रोज लाखों रुपये की अवैध विदेशी सिगरेट बाजारों में खुलेआम बिक रही है। बाजार में रोजाना लाखों की नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है।

इससे पहले भी पुलिस और संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध नकली सिगरेट पकड़ी थी। नियमों के अनुसार सिगरेट पैकेट पर वैधानिक चेतावनी होनी चाहिए। मार्केट में बिक रहे अवैध सिगरेट पैकेट पर न वैधानिक चेतावनी होती है और न ही प्रिंट रेट। इससे प्रशासन को रेवेन्यू का भारी नुकसान भी हो रहा है। यह सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

chat bot
आपका साथी