चंडीगढ़ में गुरु रविदास विश्व महापीठ की कार्यकारिणी घोषित, राजपाल, सुरमुख, जसबीर, नवजोत कौर को बनाया उपाध्यक्ष

चंडीगढ़ में गुरु रविदास विश्व महापीठ की एक बैठक कम्युनिटी सेंटर मनीमाजरा में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ चंडीगढ़ की इकाई का गठन करना रहा। जसबीर सिंह ने चंडीगढ़ पहुंचे शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करके पदाधिकारियों की घोषणा की।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:55 AM (IST)
चंडीगढ़ में गुरु रविदास विश्व महापीठ की कार्यकारिणी घोषित, राजपाल, सुरमुख, जसबीर, नवजोत कौर को बनाया उपाध्यक्ष
चंडीगढ़ में गुरु रविदास विश्व महापीठ की ओर से कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

चंडीगढ़, जेएनएन। गुरु रविदास विश्व महापीठ की एक बैठक कम्युनिटी सेंटर मनीमाजरा में संपन्न हुई। जिसमें गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं सदस्य केंद्रीय सामाजिक एवं आधिकारिक मंत्रालय सूरजभान कटारिया, महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चैयरमेन राजेश बग्गा सहित संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ चंडीगढ़ के प्रभारी एवं महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप मेहरा सम्मिलित हुए। वहीं पंजाब महापीठ के अध्यक्ष मंजीत बाली भी विशेषतौर से पहुंचे। गुरु रविदास विश्व महापीठ चंडीगढ़ के अध्यक्ष जसबीर सिंह मेहता ने बैठक की अगुआई की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ चंडीगढ़ की इकाई का गठन करना रहा।

जिसमें चंडीगढ़ महापीठ के अध्यक्ष जसबीर सिंह मेहता ने चंडीगढ़ पहुंचे शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करके चंडीगढ़ के पदाधिकारियों की घोषणा की। वहीं महापीठ के उपाध्यक्ष राजपाल डोगर, सुरमुख सिंह, जसबीर कुमार, नवजोत कौर को बनाया गया। महापीठ के महामंत्री डा. सुरेंद्र पाल चौहान, जसविंद्र कौर, जयकरण को बनाया गया। वहीं महापीठ में सर्वजीत कौर, कुलदीप सिंह, गुरबख्श सिंह सहित सुरेंद्र सिंह को सचिव बनाया और कोषाध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, महापीठ के प्रेस सेक्रेटरी जसपाल सिंह को बनाया गया।

वहीं महापीठ में गुरु रविदास गुरुद्वारा, सेक्टर 30, चंडीगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश चोपड़ा, पूर्व पार्षद रामलाल बैरवा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए। सभी ने चंडीगढ़ पहुंचे हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व को यह भी विश्वास दिलाया कि वह इस धार्मिक संगठन के लिए सदैव निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे एवं संत गुरु रविदास की विचारधारा से जोड़ने के लिए समाज में दलितोत्थान हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में महिला पुलिसकर्मी से अभद्र व्यवहार स्कूटर सवार को पड़ा भारी, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी