विदेश से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स का होगा RT-PCR test, 7 दिन शहर में रहना होगा क्वारंटाइन

विदेश से आने वाले अब हर शख्स का कोविड टेस्ट होगा। खासकर हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने जिन देश में दस्तक दी है वहां से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा।

By Edited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:41 AM (IST)
विदेश से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स का होगा RT-PCR test, 7 दिन शहर में रहना होगा क्वारंटाइन
आठ देशों से आने वाले हर यात्री का कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। विदेश से आने वाले अब हर शख्स का कोविड टेस्ट होगा। खासकर हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने जिन देश में दस्तक दी है, वहां से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। हाई रिस्क एरिया में दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बॉट्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल किया गया है।

इन देश से आने वाले शख्स को एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। इसके बाद सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करना होगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इसकी जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस विभाग को दी गई है। क्वारंटाइन पीरियड के बाद दोबारा होगा कोविड टेस्ट सात दिन के क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद आठवें दिन चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोबारा कोविड टेस्ट कराया जाएगा। अगर शख्स पॉजिटिव आता है, तो उसे दोबारा क्वारंटाइन किया जाएगा। अगर शख्स की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो शख्स को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गंतव्य तक छोड़ेगी।

इसके बाद भी शख्स पर नजर रखी जाएगी। ताकि शख्स में अगर कुछ दिन बाद संक्रमण उभरता है, उसे फौरन क्वारंटाइन कर ट्रीटमेंट दिया जाए। इससे संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जाएगा। विदेश से आने वाले हर शख्स को कैटेगिरी में बांटा जाएगा विदेश से आने वाले हर शख्स को कैटेगिरी में बांटा जाएगा। जो शख्स हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। उन एरिया से आने वाले हर शख्स की पूरी निगरानी रखी जाएगी। जो शख्स अन्य देश से आ रहे हैं, उन पर रूटीन कोविड प्रोटोकॉल लागू होगा। जो शख्स ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां कोरोना का असर न के बराबर है, उनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय की गई गाइडलाइन को लागू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी