पंजाब व‍ हरियाणा सहित कई राज्यों से 200 गाड़ियां चुराने वाला इंजीनियर दिल्‍ली से गिरफ्तार

पंजाब हरियाणा दिल्‍ली व चंडीगढ़ सहित कई राज्‍यों में 200 से अधिक लग्‍जरी कारें चुराने वाले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। इस अंतरराज्‍यीय वाहन चोर को चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्‍ली से गिरफ्तार किया है। चुराई गईं नौ कारें भी बरामद की गई हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:31 PM (IST)
पंजाब व‍ हरियाणा सहित कई राज्यों से 200 गाड़ियां चुराने वाला इंजीनियर दिल्‍ली से गिरफ्तार
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया कार चोर इंजीनियर।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। पुलिस ने एक अंतरराज्‍यीय कार चोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। वह अब तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से तकरीबन 200 गाड़ियां चोरी चुका था। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस फरार मास्टर माइंड इंजीनियर को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया।

आरोपित की पहचान दिल्ली स्थित विकासपुरी एक्सटेंशन चंदर विहार निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ स्मार्टी के तौर पर हुई है। आरोपित ने कंम्प्यूटर साइंस से बीटेक किया हुआ है। मास्टरमाइंड हरप्रीत के खिलाफ चंडीगढ़ सहित दूसरे राज्यों केस छह वाहन चोरी मामलों में ट्रायल चल रहा है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में नामजद, नौ गाड़ियां बरामद

वह कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित है। उसकी निशानदेही पर चोरी की 9 गाड़ियां बरामद हुई है। इससे पहले पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पुलिस भी वाहन चोरी में गिरफ्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच एसपी मनोज कुमार मीणा ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों के नेतृत्‍व में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार और एएसआइ कनवरपाल की टीम बनाई थी।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार चोर इंजीनियर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रिमांड में पूछताछ के दौरान उसके खिलाफ दर्ज केस, लग्जरी गाड़ियां चोरी करने का तरीका और उत्तर प्रदेश में स्क्रैप डीलर को बेचने का खुलासा हुआ है। मलोया में 19 अक्टूबर को दर्ज एफआइआर नंबर 105 (चोरी) के मामले में पुलिस नेे गिरफ्तारी की है।

एक करोड़ की नौ गाड़ियां बरामद

क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि मास्टर माइंड की निशानदेही पर  नौ लग्‍जरी कारें बरामद की गई हैं। इन कारों की कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये है। बरामद कारों में एक इनोवा, एक जीप कंपास, तीन क्रेटा, एक ब्रिजा, एक स्विफ्ट, एक आइ-20, एक स्टीम कार है।  

किसी भी तरह की गाड़ियां चुराने का माहिर -

आरोपित हरप्रीत सिंह कम्प्यूटर साइंस से बी-टेक करने कारण सभी तरह की हाई लेवल या लग्जरी कारों को खोलने में माहिर है। वह अपने गैंग के साथ देश के विभिन्‍न राज्यों से गाड़ियां चोरी करने के बाद उत्तर प्रदेश के स्क्रैप डीलर को एक से तीन लाख में बेचता था। उसके गैंग के दूसरे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की पुलिस को सूचना दे चुकी है।

chat bot
आपका साथी