साल के अंत तक चंडीगढ़ प्रशासन में बदल जाएगा हर बड़ा अधिकारी, DC से प्रशासक तक की होगी रिप्लेसमेंट

साल 2021 में चंडीगढ़ प्रशासन के सभी प्रमुख पदों पर चेहरे बदल जाएंगे। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है। उनकी रिप्लेसमेंट पर अभी से सुगबुगाहट तेज हो गई है। एडवाइजर मनोज परिदा की ट्रांसफर हो चुकी है। उनकी जगह नए एडवाइजर ज्वाइन करेंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:27 PM (IST)
साल के अंत तक चंडीगढ़ प्रशासन में बदल जाएगा हर बड़ा अधिकारी, DC से प्रशासक तक की होगी रिप्लेसमेंट
साल के अंत तक चंडीगढ़ प्रशासन में बदल जाएगा हर बड़ा अधिकारी।

चंडीगढ़, जेएनएन। साल 2021 में चंडीगढ़ प्रशासन के सभी प्रमुख पदों पर चेहरे बदल जाएंगे। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है। उनकी रिप्लेसमेंट पर अभी से सुगबुगाहट तेज हो गई है। बदनौर का कार्यकाल पूरा हाेने वाला है इसके साथ चंडीगढ़ का पहले की तरह कमिश्नर नियुक्त करने की मांग भी उठने लगी है।

इससे पहले बदनौर से पहले भी पूर्व नौकरशाह एवं मंत्री केजे आल्फोंस को कमिश्नर नियुक्त किया था। लेकिन उनकी नियुक्ति के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने आदेश वापस ले लिया। आल्फोंस की नियुक्ति रुक गई। अब फिर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में सबसे बड़े पद पर आसीन प्रशासक बदल जाएंगे।

इसके बाद दूसरा बड़ा पद एडवाइजर का है। एडवाइजर मनोज परिदा की ट्रांसफर हो चुकी है। उनकी जगह नए एडवाइजर ज्वाइन करेंगे। अगले एक दो दिनों में उनकी रिप्लेसमेंट में नए अधिकारी के आदेश जारी हो जाएंगे। छह महीने से खाली फाइनेंस सेक्रेटरी के बाद पर नए फाइनेंस सेक्रेटरी विजय नामदेवराव जेदे ने महीना पहले ही ज्वाइन किया है। इसके बाद होम सेक्रेटरी और नगर निगम कमिश्नर का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। प्रशासन के आग्रह पर केंद्र सरकार ने उन्हें तीन महीने की एक्सटेंशन दी है। सितंबर के बाद यह दोनों अधिकारी भी बदल जाएंगे। यह दोनों अधिकारियों के लिए हरियाणा और पंजाब से पैनल भी आ चुका है। तीन महीने बाद इन दोनों पदों पर नए अधिकारी ज्वाइन करेंगे।

इसके अलावा डीसी मनदीप सिंह बराड़ का कार्यकाल भी जुलाई में पूरा हो रहा है। यह हरियाणा कैडर के लिए रिजर्व पोस्ट है। इस तरह से प्रशासक से लेकर डीसी तक सभी अधिकारियों की नई ज्वाइनिंग होगी। चंडीगढ़ में अधिकारी बड़े पदों पर नए अधिकारी तैनात होंगे।

chat bot
आपका साथी