चंडीगढ़ में देर रात तक ग्रेट बियर रेस्टोरेंट में चल रही थी पार्टी, मालिक, मैनेजर सहित कर्मचारी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पुलिस ने विवार देर रात सेक्टर-26 स्थित ग्रेट बियर रेस्टोरेंट में निर्धारित समय से आगे देर रात तक पार्टी चलने पर पुलिस ने छापामारी कर बंद करवाया। डीसी के आदेशानुसार देर रात 10.30 बजे तक का रेस्टोरेंट खोलने का समय निर्धारित किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 01:35 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:35 PM (IST)
चंडीगढ़ में देर रात तक ग्रेट बियर रेस्टोरेंट में चल रही थी पार्टी, मालिक, मैनेजर सहित कर्मचारी गिरफ्तार
चंडीगढ़ में पुलिस ने देर रात पार्टी करने पर रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर में राहत मिलने के बाद डिस्कोथेक, बार, रेस्टोरेंट्स संचालक को थोड़ी राहत देने के साथ प्रशासन ने एक समय निर्धारित किया हुआ है। इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालक क्लब और रेस्टोरेंट में निर्धारित समय से आगे बढ़कर पार्टियां आयोजिन करवाने में लगे हैं। रविवार देर रात सेक्टर-26 स्थित ग्रेट बियर रेस्टोरेंट में निर्धारित समय से आगे देर रात तक पार्टी चलने पर पुलिस ने छापामारी कर बंद करवाया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने डीसी के आदेशों की अवहेलना करने वाले संचालक, मैनेजर, सुपरवाइजर सहित कर्मचारी के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को सूचना मिली कि ग्रेट बियर रेस्टोरेंट में देर रात तक पार्टी चल रही है। पुलिस टीम के साथ छापामारी कर पार्टी चलने के दौरा वीडियोग्राफी करवाने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। डीसी के आदेशानुसार देर रात 10.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मामले में रेस्टोरेंट के मालिक देवदीप चटर्जी, अमृतांशु अग्रवाल, मैनेजर नवीन कुमार, सुपरवाइजर जसवंत सिंह सहित पवन कुमार को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया हैं।

एक दिन पहले टर्मिनल-7 में हुई कार्रवाई

पुलिस टीम ने टर्मिनल-7 में पहुंच देर रात तक चलती पार्टी की वीडियोग्राफी करने के बाद पार्टी बंद करवा दी। कर्मचारियों ने बयान में बताया कि क्लब मालिक अवतार सिंह और शुभम के निर्देशानुसार पार्टी आयोजित की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी