बिजली कर्मी 10 फरवरी की हड़ताल में होंगे शामिल

बिजली कर्मचारियों की मीटिग  इलेक्ट्रिकल  स्टोर सेक्टर-25 में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:40 AM (IST)
बिजली कर्मी 10 फरवरी की हड़ताल में होंगे शामिल
बिजली कर्मी 10 फरवरी की हड़ताल में होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : बिजली कर्मचारियों की मीटिग  इलेक्ट्रिकल  स्टोर सेक्टर-25 में हुई। मीटिग में कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आह्वान पर 10 फरवरी को होने वाली यूटी इंप्लाइज की हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया। मीटिग को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल और चेयरमैन वरिदर बिष्ट ने मांग करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिकल सर्किल के अंतर्गत काम कर रहे आउटसोर्सिंग वर्करों की सैलरी अभी तक नहीं मिली।  सैलरी रिलीज करने के एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं। ठेकेदार उनका पीएफ भी जमा नहीं करवा रहे। उन्होंने मांग करते हुए कि ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस  कार्रवाई की जाए। 10 फरवरी की हड़ताल में बिजली कर्मी भी शामिल होंगे। मीटिग को संबोधित करते हुए कोआर्डिनेशन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार और प्रधान सतिदर सिंह ने कहा कि जेम पोर्टल के ठेकेदार आउटसोर्सिंग वर्करों का लगातार आर्थिक शोषण कर रहे हैं। कोई लेबर कानून लागू नहीं किया जा रहा, वेतन से गैर कानूनी कटौती की जा रही है, उस पर डीसी रेट भी नहीं बढ़ाए जा रहे, प्रशासन फिर भी आंखे बन्द करके बैठा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई। कोऑर्डिनेशन कमेटी 10 फरवरी को संपूर्ण  हड़ताल करने को मजबूर होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने मुलाजिमों से जुड़ी इन मांगों पर प्रशासक की दखल की मांग भी की। मीटिग को राजिदर कुमार जनरल सेक्रेटरी और एडवाइजर हरप्रीत सिंह पैक इंप्लाइज यूनियन, अवतार सिंह और लखबीर सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी