जो काम चल रहे उन्हें और गति देने का रहेगा प्रयास : नितिन यादव

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आइएएस अधिकारी नितिन यादव ने सोमवार को चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेटरी के तौर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:19 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:19 AM (IST)
जो काम चल रहे उन्हें और गति देने का रहेगा प्रयास : नितिन यादव
जो काम चल रहे उन्हें और गति देने का रहेगा प्रयास : नितिन यादव

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आइएएस अधिकारी नितिन यादव ने सोमवार को चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेटरी के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। नितिन यादव हरियाणा कैडर के 2000 बैच के अधिकारी हैं। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद तीन साल के लिए नितिन यादव की सेवाएं चंडीगढ़ को सौंपी हैं। हालांकि अभी नितिन यादव को डिपार्टमेंट आवंटित नहीं किए गए हैं। मंगलवार को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे हैं। उनके आने के बाद उनसे चर्चा के बाद प्रशासनिक फेरबदल होगा। फिर नितिन यादव को उनके विभाग आवंटित किए जाएंगे। कार्यभार संभालने के बाद यादव का पहला दिन अधिकारियों से परिचय और फाइलों पर चर्चा में बीता। निजी स्टाफ से परिचय के बाद उन्होंने काम शुरू किया। नितिन ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी जो काम चल रहे हैं उन्हें और गति मिले। चंडीगढ़ उनके लिए नया नहीं है इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। बता दें कि अरुण कुमार गुप्ता के वापस हरियाणा लौटने पर उनके विभाग फाइनेंस सेक्रेटरी विजय नामदेवराव जेदे और कई दूसरे अधिकारियों को सौंप रखे हैं। इस समय विजय जेदे के पास सबसे अधिक 20 डिपार्टमेंट हैं। प्रशासन के दूसरे अधिकारियों पर भी उनकी तरह वर्कलोड है, लेकिन अब फिर से सभी विभागों का आवंटन हो जाएगा। एक एचसीएस और पीसीएस करेंगे ज्वाइन

हरियाणा सरकार के भेजे पैनल में से प्रशासन ने एक एचसीएस अधिकारी का नाम फाइनल कर लिया है। वह भी अगले एक दो दिनों में चंडीगढ़ ज्वाइन कर सकते हैं। यह पैनल एचसीएस तिलकराज की रिप्लेसमेंट में आया है। इसके अलावा एचसीएस राधिका सिंह भी चंडीगढ़ प्रशासन से रिलीव होकर वापस हरियाणा लौट चुकी हैं। उनकी रिप्लेसमेंट में भी अधिकारी चंडीगढ़ को मिलेगा। इसी तरह से पीसीएस पैनल भी मांगा गया है। पंजाब से यह पैनल मिलते ही अधिकारी का नाम फाइनल होगा। जबकि दो एचसीएस और दो पीसीएस अधिकारी अगले कुछ दिनों में वापस अपने मूल राज्य लौट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी