शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की भर्ती के नए नियमों को दी मंजूरी

शिक्षा विभाग में भर्ती में पंजाब और सेंटर सर्विस रूल्स का विवाद अब जल्द खत्म हो जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली भर्ती में हमेशा पंजाब सर्विस रूल्स और सेंटर सर्विस रूल्स को लेकर विवाद होता है जिसे देखते हुए पहली बार चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने खुद के सर्विस रूल्स रिफ्रेम किए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:46 PM (IST)
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की भर्ती के नए नियमों को दी मंजूरी
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की भर्ती के नए नियमों को दी मंजूरी

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़

शिक्षा विभाग में भर्ती में पंजाब और सेंटर सर्विस रूल्स का विवाद अब जल्द खत्म हो जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली भर्ती में हमेशा पंजाब सर्विस रूल्स और सेंटर सर्विस रूल्स को लेकर विवाद होता है जिसे देखते हुए पहली बार चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने खुद के सर्विस रूल्स रिफ्रेम किए है। सर्विस रूल्स पंजाब सर्विस रूल्स के अनुसार तैयार किए गए है जिसके तहत जल्द ही शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सर्विस रूल्स ड्राफ्ट करने के बाद विभाग ने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के 115 सरकारी स्कूल में एक लाख 65 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे है और उन्हें पढ़ाने वाले टीचर्स की संख्या 3100 के करीब है और 1350 से ज्यादा नर्सरी, जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी की पोस्टें खाली है। लेक्चरर और हेडमास्टर के लिए रिफ्रेम हुए है सर्विस रूल्स

शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार किए गए सर्विस रूल्स में लैक्चरर और हैडमास्टर पद के लिए सर्विस रूल्स रिफ्रेम हुए है। लैक्चरर पद के लिए फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलाजी, कामर्स, मैथ, इक्नोमिक्स, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, राजनीति शास्त्र, सशोलाजी, फिजियोलाजी, म्यूजिक, डांस, होम साइंस, इंग्लिश, हिदी, पंजाबी, संस्कृत, फ्रैंच, फिजिकल एजुकेशन, फाइन आ‌र्ट्स और हैडमास्टर के पद के सर्विस रूल्स फ्रेम किए गए है। लेक्चरर की 70 फीसद पोस्टें खाली

11वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए वर्ष 2004 में 559 पोस्ट मंजूर की थी। यह पोस्टें सात हजार स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए मंजूर की गई थी। सत्र 2021-2022 में ग्यारहवीं कक्षा में ही 18 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स एडमिट हो चुके है और 42 स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में 35 हजार के करीब स्टूडेंट्स है और टीचर्स की संख्या 270 से भी कम हो चुकी है। दोनों ही क्लास को जेबीटी और टीजीटी अध्यापक पढ़ाई करवा रहे है। जिसे देखते हुए विभाग ने जल्द ही लेक्चरर की पोस्ट भरने का निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी