Dussehra: चंडीगढ़ में 24 तो मोहाली में 15 जगह होगा रावण दहन, यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

Chandigarh Dussehra Celebration चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आज दशहरे की धूम रहेगी। ट्राईसिटी में आज जगह-जगह रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। चंडीगढ़ में इस बार 24 जगह पर रावण दहन होगा। मोहाली में 15 जगह पुतले जलाए जाएंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:24 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:54 AM (IST)
Dussehra: चंडीगढ़ में 24 तो मोहाली में 15 जगह होगा रावण दहन, यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले खड़े कर दिए गए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Dussehra Celebration: चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आज दशहरे की धूम रहेगी। ट्राईसिटी में आज जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। चंडीगढ़ में इस बार 24 जगह पर रावण दहन होगा। इसको लेकर लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। शहर में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। शहर में जहां पर भी दशहरा ग्राउंड में समारोह आयोजित करवाए जा रहे हैं, वहां पुलिस जवान तैनात रहेंगे वहीं, सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए गए हैं।

वहीं, मोहाली जिले में 15 जगह रावण दहन होगा। मोहाली के फेज-8 के दशहरा ग्राउंड में 20-20 फीट के पुतले बनाए गए हैं। पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। शाम चार बजे के बाद रावण दहन किया जाएगा।

 ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया

दशहरा पर ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक पार्किंग की सुविधा के लिए लोग सेक्टर-22 ए मार्केट, 22 बी मार्केट, 23 बी के ब्लड डीजीज हॉस्पिटल के साथ, सेक्टर-17 फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग, सेक्टर-17 नीलम सिनेमा के पीछे और बगल में और लोकल बस स्टैंड सेक्टर-17 की पार्किंग का फायदा उठा सकते हैं।

इन प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन     श्री राम लीला कमेटी दरेसी की ओर से दरेसी ग्राउंड में सूर्य अस्त होते ही करीब साढ़े पांच बजे रिमोट का बटन दबाकर 100 फीट का रावण दहन किया जाएगा।     श्री नव दुर्गा मंदिर सराभा नगर में करीब पौने छह बजे तीर मारकर 60-70 फीट का रावण दहन किया जाएगा।     श्री दशहरा कमेटी उपकार नगर 5.30 से 6.00 के बीच सूर्यास्त होते ही 55 फुट का रावण दहन किया जाएगा।     अग्र नगर में सूर्य अस्त होते ही करीब पौने 6 बजे 50 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।     चंडीगढ़ रोड वर्धमान चौक के नजदीक मोती नगर में शाम 6.00 बजे 25 फिट का रावण जलेगा।     गोविंद गौधाम हंबड़ा रोड पर शाम करीब 6.00 बजे 50 फीट का रावण जलाया जाएगा।

शहर में इन एरिया पर रहेगी निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था

मार्केट का नाम                         नजदीक पार्किंग सेक्टर-8 मार्केट                गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-8बी सेक्टर-15 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 नजदीक गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 मार्केट             गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -22 ए, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल  सेक्टर-22 सी, स्माल पार्क ग्राउंड गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 22ए के सामने सेक्टर-18 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 डी सेक्टर-19 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल  सेक्टर-19सी, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल  सेक्टर-19 डी सेक्टर-20 मार्केट            गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 बी, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 डी, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-20 डी सेक्टर-29 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-29 बी, गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-29 बी, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-29 ए सेक्टर-30 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-30, गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-30 बी मनीमाजरा मार्केट बच्चन             गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा ढ़ाबा के नजदीक                गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल नजदीक बस स्टैंड मनीमाजरा, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा सेक्टर-32 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-32 सी सेक्टर-34 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-34 सी सेक्टर-44 मार्केट            ओपन स्पेस नजदीक संजय पब्लिक स्कूल सेक्टर-44, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 सेक्टर-46 मार्केट            गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 पार्किंग, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-46 डी सेक्टर-35 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 डी, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-35 सी सेक्टर-37 मार्केट             गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-37 सी, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-37 सी सेक्टर-38 मार्केट             गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-38 डी सेक्टर-40 मार्केट            गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-40 बी,गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-40 ए सेक्टर-41 मार्केट             गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-41 डी

अन्य पार्किंग स्थल सेक्टर-15                                 ओपन  स्पेस नजदीक डीएवी स्कूल सेक्टर-15 बुधवार को छोड़कर सेक्टर-17                                 सर्कस ग्राउंड नजदीक फायर ब्रिगेड ऑफिस सेक्टर-17 केवल 18 अक्टृबर तक सेक्टर-20                                कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर-20 डी 17, 19 और 26 अक्टूबर को छोड़कर मनीमाजरा                                  मार्केट नजदीक बच्चन ढ़ाबा,  शिवालिक गार्डन के सामने पार्क में सेक्टर-32                                 ओपन स्पेस नजदीक सेक्टर 32-33 के स्माल चौक सेक्टर-34                                  पार्किंग ऑफ स्टेट लायब्रेरी सेक्टर-34, ओपन स्पेस गुरुद्वारा साहिब सेक्टर -34 सेक्टर-44                                 ओपन स्पेस नजदीक संजय पब्लिक स्कूल सेक्टर-46                                 दशहरा ग्राउंड , कच्ची पार्किंग नजदीक रहेड़ी मार्केट और मंडी ग्राउंड सेक्टर-35                                 कम्युनिटी सेंटर पार्किंग सेक्टर-35 बी सेक्टर-37                                 ओपन स्पेस नजदीक सनातन धर्म मंदिर सेक्टर -38                                कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-38सी सेक्टर -40                                 ओपन स्पेस सेक्टर-40 डी के मार्केट के सामने बुधवार को छोड़कर सेक्टर-41                                  ओपन स्पेस नजदीक सेक्टर-41 और 42 स्माल चौक मनीमाजरा                                    शिवालिक गार्डन  के सामने

chat bot
आपका साथी