मोहाली में लॉकडाउन को ठेंगा, मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़, पुलिस और प्रशासन बेपरवाह

मोहाली जिले में लॉकडाउन को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन की सख्ती की परवाह किए बिना सेक्टर 68 के दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव और कंजक पूजन कार्यक्रम बड़े घूमधाम के साथ मनाया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:10 PM (IST)
मोहाली में लॉकडाउन को ठेंगा, मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़, पुलिस और प्रशासन बेपरवाह
रामनवमी के मौके पर मोहाली के सेक्टर 68 के दुर्गा माता मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु।

मोहाली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मोहाली जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रामनवमी के मौके सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए बुधवार को एक दिन के लिए जिले में लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं, मोहाली के साथ चंडीगढ़ में भी एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

मोहाली जिले में लॉकडाउन को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन की सख्ती की परवाह किए बिना सेक्टर 68 के दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव और कंजक पूजा बड़े घूमधाम के साथ की गई। इस दौरान कोरोना बचाव नियमों का कुछ हद तक ध्यान भी रखा गया लेकिन शारीरिक दूरी को लोगों ने नजरअंदाज किया।

केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति मोहाली के प्रधान कांता गुप्ता एवं महा सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हिंदू धर्म विरोधी हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य होने पर श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर मोहाली में लॉडाउन लगा दिया। बावजूद सभी भक्तजनों ने लॉकडाउन की अवहेलना करते पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया।

chat bot
आपका साथी