ड्रग्स तस्कर परिवार की महिला 21 किलो गांजा सहित काबू

ड्रग्स तस्कर परिवार से ताल्लुक रखने वाली तस्कर महिला को शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने 21 किलो गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:20 PM (IST)
ड्रग्स तस्कर परिवार की महिला 21 किलो गांजा सहित काबू
ड्रग्स तस्कर परिवार की महिला 21 किलो गांजा सहित काबू

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ड्रग्स तस्कर परिवार से ताल्लुक रखने वाली तस्कर महिला को शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने 21 किलो गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। पंचकूला की रहने वाली 32 वर्षीय सुमन को पुलिस रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी।

क्राइम ब्रांच एसपी मनोज कुमार मीणा के निर्देशानुसार इंचार्ज हरिदर सिंह सेखों के सुपरविजन में एक टीम एरिया में पेट्रोलिग कर रही थी। इस दौरान महिला तस्कर के बारे में मिली सूचना पर पुलिसकर्मियों ने इंडस्ट्रियल एरिया थाना एरिया में चेकिग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक्टिवा सवार एक महिला मेन रोड से सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक लाइन की तरफ आ रही है। पुलिस टीम को देख एक्टिवा सवार महिला पीछे की तरफ मोड़ने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपित तस्कर को दबोच बैग से 21 किलो गांजा बरामद कर लिया। पहले भी पंचकूला में हुई थी गिरफ्तार, मां-भाई भी तस्कर

आरोपित सुमन को पंचकूला पुलिस ने 2018 में एक किलो 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने पांच वर्षों से कारोबार करने की बात कबूली है। इससे पहले वह पिजौर में भी हेरोइन तस्करी करती थी। आरोपित की स्व. मां को 21 किलो ग्राम गांजा की तस्करी के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। जबकि उसका भाई मिट्टू अभी बुड़ैल जेल में बंद है। जिसे 280 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ओडीशा से लेकर आती थी नशीला पदार्थ

पुलिस ने दावा किया कि आरोपित महिला ओडीशा से एक हजार रुपये में रोहतक के रहने वाले एक बिचौलिए के माध्यम से गांजा खरीदकर लाती थी। यहां 15 हजार रुपये किलो बेचती थी।

chat bot
आपका साथी