चंडीगढ़ में गांजा तस्करी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, दूसरे की तलाश कर रही यूटी पुलिस

शहर में नशा तस्करी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में रहने वाला अशोक कुमार उर्फ कल्लू है। पुलिस को आरोपित से 610 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:42 PM (IST)
चंडीगढ़ में गांजा तस्करी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, दूसरे की तलाश कर रही यूटी पुलिस
चंडीगढ़ में गांजा तस्करी करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के अलग-अलग एरिया में गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपित को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गांजे की बरामदगी करने के साथ दूसरे उसके दूसरे सहयोगी की तलाश में छापामारी कर रही है। संबंधित सारंगपुर थाना पुलिस आरोपित सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले अशोक कुमार उर्फ कल्लू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपित को जिला अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

सारंगपुर थाना प्रभारी के सुपरविजन में पुलिस टीम एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसके अलावा दो अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर पुलिसकर्मी थाना प्रभारी के निर्देशानुसार वाहनों की चेकिंग करने के साथ संदिग्ध नजर आने वालों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल मुल्लांपुर पंजाब की तरफ से सारंगपुर, चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पुलिस नाके के समीप पहुंचा तो अचानक पीछे मूड़कर भागने लगा। पुलिस जवानों को उस पर शक हुआ और उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपित से 610 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

बता दें कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी का कारोबार करने वाले सरगना चंडीगढ़ को केंद्र बना रहे हैं। खासकर स्लम एरिया में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालक भी दवाइयों की आड़ में तस्करी करते दबोचे जा चुके हैं। नशा सप्लाई और सेवन की चपेट में आकर शहर के भविष्य यानि नाबालिग अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। जो एक चिंताजनक विषय है।

chat bot
आपका साथी