चंडीगढ़ में 800 लोगों से 40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपित देवेंदर गिल का बढ़ा रिमांड, क्रिस्पी खैहरा की पुलिस को अभी भी तलाश

चंडीगढ़ में करीब 800 लोगोंं के साथ इमीग्रेशन फ्राड के आरोपित देवेंदर सिंह गिल अब पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि उसकी पत्नी क्रिस्पी खैहरा की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपित देवेंदर गिल को चार दिन के रिमांड पर लेने के बाद शनिवार को जिला अदालत पेश किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:31 PM (IST)
चंडीगढ़ में 800 लोगों से 40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपित देवेंदर गिल का बढ़ा रिमांड, क्रिस्पी खैहरा की पुलिस को अभी भी तलाश
आरोपित देवेंदर गिल चार दिन से पुलिस रिमांड पर था।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में करीब 800 लोगोंं के साथ इमीग्रेशन फ्राड के आरोपित देवेंदर सिंह गिल अब पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि उसकी पत्नी क्रिस्पी खैहरा की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपित देवेंदर गिल को चार दिन के रिमांड पर लेने के बाद शनिवार को जिला अदालत पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि अभी भी आरोपित ने पैसों के बारे में पूरी जानकारी नहींं दी है, इसके लिए और रिमांड चाहिए। जिस पर अदालत ने आरोपित देवेंदर गिल को दो दिन के लिए फिर से रिमांड पर भेज दिया है। अब आरोपित को 27 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिल ने विदेश भेजने के नाम पर 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स के साथ ठगी की है। अदालत में पुलिस ने आरोपित का पांच दिनों का ओर रिमांड मांगा था लेकिन अदालने ने उसके दो दिन के रिमांड को मंजूरी दी। कोर्ट में पुलिस ने दलील दी कि अभी आरोपित से धोखाधड़ी की राशि बरामद करनी है और उसके साथ ही इस मामले में कई दूसरे पहलु भी सामने आ रहे हैं, जहां पर आरोपित की भूमिका संदिग्ध लग रही है। 

एडवोकेट वरिंदर सिंह ने कहा कि गिल और उसके साथियों का गिरोह ट्राईसिटी के साथ ही पंजाब में काफी सक्रिय है। गिल ने न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंजाब में भी ऐसे कई स्टूडेंट्स है जिनसे विदेश भेजने के नाम पर उसने करोड़ों रुपये की ठगी की है। एडवोकेट सिंह ने कहा कि आरोपित गिल ने चंडीगढ़ और पंजाब में कई इमिग्रेशन कंपनियां बनाईं हुई जहां से वह अपना गौरख धंधा चलाता है। ये स्टूडेंट्स को साढ़े 5 बैंड में ही कैनेडा का वीजा दिलाने का वादा करते थे और फिर उनसे लाखों रुपये ठग लेते थे। देवेंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी खैहरा भी मामले में आरोपित है जो अभी फरार है। 

chat bot
आपका साथी