डेराबस्सी में लगे गंदगी के ढेर, जनता परेशान, नए पार्षद जीत के जश्न में डूबे

डेराबस्सी शहर में इन दिनों गंदगी का आलम है। हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में जनता द्वारा चुने गए नए पार्षद अभी तक अपनी जीत के जश्न में गुम हैं। वह लोगों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 02:32 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 02:32 PM (IST)
डेराबस्सी में लगे गंदगी के ढेर, जनता परेशान, नए पार्षद जीत के जश्न में डूबे
डेराबस्सी शहर में लगे कूड़े के ढेर, हर तरफ फैली गंदगी।

डेराबस्सी, जेएनएन। डेराबस्सी में नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए 15 दिन हो चुके हैं। लेकिन न तो परिषद के कर्मचारी अभी तक चुनावी मोड से बाहर आए हैं और न ही नए चुने गए पार्षद जीत के जश्न से बाहर निकलकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। शहर में जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और सीवरेज के गटर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

ज्वांइट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी ने आज जनता से जुड़ा यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि डेराबस्सी में सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र बस अड्डे से तहसील कांप्लेक्स है। यहां कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। तहसील परिसर में राजस्व विभाग के अधिकारी रोजाना आते हैं लेकिन किसी का इस तरफ ध्यान नहीं है।

उन्होंने बताया कि बस अड्डे की इमारत के पीछे और शहर में अन्य कई सार्वजनिक जगहों पर लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले एक माह से चुनाव प्रक्रिया जारी होने के कारण नगर परिषद के कर्मचारी आम जनता का काम नहीं कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि नए पार्षद का चुनाव हो चुका है। इसके बावजूद शहर वासियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्षदों को जीत के जश्न छोड़कर आम जनता की समस्याओं की तरफ ध्यान देने की मांग की है। इस समय शहर में जहां-तहां लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में उन्हें शहर की व्यवस्था सुधारनी चाहिए। यदि समय रहते शहर से गंदगी को साफ नहीं किया गया तो यहां बीमारियां जन्म लेंगी, जिससे लोगों को इस कोरोना काल में और ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। इसलिए जनता द्वारा चुने गए राजनीतिक नुमाइंदों को इस ओर ध्यान देकर जल्द समस्या का निपटारा करना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी