डेराबस्सी हलके की महिलाएं नहीं उठा पाएंगी मुफ्त बस सेवा का लाभ

राज्य सरकार की योजना के तहत एक अप्रैल से पंजाब में महिलाओं के लिए पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बहुत से लोगों में यह दुविधा थी कि यह सर्विस प्राइवेट बसों में भी लागू होगी। लेकिन ऐसा नहीं है।

By Edited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 06:28 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 06:30 AM (IST)
डेराबस्सी हलके की महिलाएं नहीं उठा पाएंगी मुफ्त बस सेवा का लाभ
पंजाब रोडवेज की बसों में ही उपलब्ध होगी मुफ्त बस सेवा।

संवाद सहयोगी, डेराबस्सी : राज्य सरकार की योजना के तहत एक अप्रैल से पंजाब में महिलाओं के लिए पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बहुत से लोगों में यह दुविधा थी कि यह सर्विस प्राइवेट बसों में भी लागू होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। यह सुविधा केवल पंजाब रोडवेज की बसों में ही उपलब्ध होगी। डेराबस्सी क्षेत्र जो कि चंडीगढ़ के नजदीक और दिल्ली हाईवे पर बसा है, यहां ज्यादातर हरियाणा रोडवेज की बसों का ही संचालन होता है। इसके अलावा डेराबस्सी हलके के लिए सीटीयू की लोकल बसें चलती हैं जोकि डेराबस्सी शहर और गांवों को चंडीगढ़ से जोड़ती हैं। डेराबस्सी हलके के ज्यादातर लोग चंडीगढ़-अंबाला रूट पर संचालित हरियाणा रोडवेज की बसों से ही यात्रा करते हैं। अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर होता है पंजाब रोडवेज की गिनी-चुनी बसों का संचालन अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर गिनी-चुनी ही पंजाब रोडवेज की बसें चलती हैं। अगर बात करें हरियाणा रोडवेज की बसों की तो यहां चौबीसों घंटे हर 2 या 3 मिनट के बाद बसें रुकती हैं। डेराबस्सी हलके से सौ से ज्यादा गांव लगते हैं। पटियाला और मोहाली के लिए भी डेराबस्सी से शुरू नहीं हुई बस सेवा समय-समय पर लोग इन रूटों पर पंजाब की बसों का संचालन शुरू करने की मांग करते रहते हैं। फिर भी डेराबस्सी या लालडू से अभी तक सरकार द्वारा पटियाला और मोहाली के लिए भी बस सर्विस शुरू नहीं की गई है। ऐसे में कह सकते हैं कि लालडू और डेराबस्सी की महिलाओं को पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ चाहकर भी नहीं मिल पाएगा।

chat bot
आपका साथी