Dengue: चंडीगढ़ में कम हुआ डेंगू प्रकोप, 24 घंटे में मिले 13 नए मरीज, नवंबर में 577 आए चपेट में

Dengue शहरवासियों और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की खबर है कि अब शहर में डेंगू का प्रकोप कुछ हद तक कम हो गया है। रोजाना मिलने वाले डेंगू के नए मरीजों की संख्या कम होने लगी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:54 PM (IST)
Dengue: चंडीगढ़ में कम हुआ डेंगू प्रकोप, 24 घंटे में मिले 13 नए मरीज, नवंबर में 577 आए चपेट में
जनवरी से अब तक 1,466 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Dengue: शहरवासियों और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की खबर है कि अब शहर में डेंगू का प्रकोप कुछ हद तक कम हो गया है। रोजाना मिलने वाले डेंगू के नए मरीजों की संख्या कम होने लगी है। जैसे-जैसे ठंड का असर बढ़ रहा है, डेंगू का असर कम हो रहा है। बीते दो महीने शहर में जहां रोजाना 30 से 35 डेंगू के नए मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या 10 से 15 के बीच रह गई है। हालांकि डेंगू के मामले कम हुए हैं, लेकिन सतर्कता बरतना अभी भी जरूरी है। बीते 24 घंटे में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए। नवंबर में 577 डेंगू के मामले आ चुके हैं। जनवरी से अब तक 1,466 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अन्य राज्य से 485 डेंगू के मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किए गए।

डेंगू के जो नए मामले सामने आए, उनमें सेक्टर-47, 52, दड़वा, ईडब्ल्यूएस धनास, कजहेड़ी, रामदरबार में एक-एक, बुड़ैल में दो, मनीमाजरा में तीन और मौलीजागरां में दो डेंगू के मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया विंग डेंगू की रोकथाम के प्रति लापरवाही बरतने पर अब तक 10,714 लोगों को नोटिस दे चुका है। इनमें 338 लोगों को शोकॉज नोटिस और 481 लोगाें के चालान किए गए। बीते पांच सालों में इस बार इस बार सबसे ज्यादा लोगों के चालान किए गए।

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी है कि लोग अपने घर के आसपास सफाई रखें, साफ पानी को इकट्ठा न होने दें, घर के अंदर ज्यादा दिनों तक कंटेनर में पानी रखें, सुबह और शाम के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

बीते पांच साल में डेंगू की रोकथाम को लेकर लापरवाही बरतने पर

वर्ष                  कुल नोटिस              शोकॉज नोटिस            चालान

2017                  3,040                   06                  08

2018                 13,332                   80                  22

2019                 21,256                  227                 234

2020                  5,365                   247                 106

27 नवंबर 2021 तक     10,714                   338                  481

chat bot
आपका साथी