चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की मांग, दुकानों को बंद करने की टाइमिंग रात 8 बजे तक की जाए

चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संयोजक कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कैलाश जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है इसलिए दुकानों की समय सीमा में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:31 AM (IST)
चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की मांग, दुकानों को बंद करने की टाइमिंग रात 8 बजे तक की जाए
दुकानों में खरीदारी करते ग्राहक (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संयोजक कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कैलाश जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है, इसलिए दुकानों की समय सीमा में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। दुकानों को बंद करने की टाइमिंग रात 8 बजे तक की जानी चाहिए।

वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि व्यापारियों की दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन को आर्थिक राहत देनी चाहिए और बिजली के बिलों के मिनिमम चार्जेस खत्म किए जाने चाहिए। प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य सभी प्रकार के सरकारी देनदारियों को माफ किया जाना चाहिए। नरेश अरोड़ा ने कहा कि कोरोनाकाल के 6 महीने के कार्यकाल को सस्पेंडेड एनीमेशन मानते हुए सभी प्रकार की आखिर तारीखों को 6 महीने आगे बढ़ाना चाहिए। सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की कोविड वार रूम की बैठक है जिसमें शहर में लगाई गई पाबंदियों में और राहत मिलने की उम्मीद है। अभी छह बजे तक दुकानें खोलने की मंजूरी है। व्यापारी प्रॉपर्टी टैक्स को भी माफ करने की मांग कर रहे हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि दैनिक जागरण द्वारा 14 जून को सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उसमें चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल भी हिस्सा लेगा और शहर के सभी व्यापारी सोमवार को सुबह 11 बजे कोरोना महामारी से मरने वालों को श्रद्धांजलि देंगे। संयोजक कैलाश जैन ने कहा कि इस महामारी से संक्रमित व पीड़ित मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना भी की जाएगी।

जैन ने सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों और घर पर परिवार और स्टाफ के साथ इस सभा में शामिल होने की अपील की है। जैन ने कहा कि दैनिक जागरण की यह पहल सराहनीय है। इससे हम समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभा सकेंगे। सभी को एकजुट होकर 14 जून को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर इस अभियान से जुड़ना चाहिए। बैठक में कैलाश चंद जैन के अलावा विरेंद्र गुलेरिया, नरेश अरोड़ा, अशोक कपिला, महेंद्र बंसल, प्रदीप बंसल, शिव कुमार पुरी  और संदीप चौधरी ने भी हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी