चंडीगढ़ में बढ़ने लगी ऑक्सीजन की डिमांड, भाजपा की हेल्पलाइन पर 78 लोगों ने मांगी Oxygen

चंडीगढ़ में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ने लगी है। यही कारण है कि भाजपा द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर ऑक्सीजन के लिए कॉल आने लगे हैं। हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 78 लोगों ने कॉल कर मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की मांग की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:56 AM (IST)
चंडीगढ़ में बढ़ने लगी ऑक्सीजन की डिमांड, भाजपा की हेल्पलाइन पर 78 लोगों ने मांगी Oxygen
भाजपा की हेल्पलाइन पर कॉल कर अब तक 78 लोग ऑक्सीजन की मांग कर चुके हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ने लगी है। यही कारण है कि भाजपा द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर ऑक्सीजन के लिए कॉल आने लगे हैं। वहीं कोरोना महामारी के इस संकट की घड़ी में संक्रमितों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य भाजपा मदद में जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी के सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की देखरेख में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है।

अमित जिंदल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के दिशानिर्देश में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। कोरोना के केसों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है, जिसकी वजह से मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। लेकिन मरीजों को घर पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में मरीज के सगे संबंधी उनसे संपर्क करते हैं और वे उन तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की डिमांड के लिए अब तक उनके पास लगभग 78 व्यक्तियों के फोन आ चुके हैं जिनमें से चंडीगढ़ के 57 और 21 फोन दूसरे प्रदेशों के लोगों के आ चुके हैं।  ऐसे जरूरतमंदों को ऑक्सीजन दिलवाने में मदद की गई है। गुरुग्राम के एक पेशेंट को चंडीगढ़ से ऑक्सीजन भेजी गई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कारोना काल मे सेवा ही संगठन पार्ट 2 के तहत चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

बैठक में विशेष तौर पर यह सामने आया कि भाजपा  द्वारा लगभग दस हजार खाली एलपीजी सिलेंडरों का इंतज़ाम किया गया है। अगर प्रशासन चाहे तो एमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर इन सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवा कर वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी