अरविद केजरीवाल झूठ के जादूगर : मजीठिया

आम आदमी पार्टी कृषि सुधार कानूनों को लेकर झूठ बोलना बंद करे। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोमवार को मोहाली में यह बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:40 PM (IST)
अरविद केजरीवाल झूठ के जादूगर : मजीठिया
अरविद केजरीवाल झूठ के जादूगर : मजीठिया

जासं, मोहाली : आम आदमी पार्टी कृषि सुधार कानूनों को लेकर झूठ बोलना बंद करे। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोमवार को मोहाली में यह बात कही। मजीठिया ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पहले नोटिफिकेशन जारी किया बाद में विरोध का ड्रामा शुरू कर दिया। मजीठिया ने केजरीवाल को झूठ का जादूगर बताया।

मजीठिया ने कहा कि आप कांग्रेस की बी टीम है। पंजाब में कांग्रेस और आप की गठबंधन की सरकार चल रही है। पहले आप विधायकों ने सिक्योरिटी और कोई सेवाएं लेने से इंकार किया। अब कांग्रेस में शामिल हो रहे। पंजाब कैबिनेट में आने वाले एससी वेलफेयर बिल पर मजीठिया ने कहा कि अभी तो पंजाब में कांग्रेस एमएलए वेलफेयर हो रहा है। यह बिल भी नाम के लिए होगा। क्या सरकार ने किसानों के कर्जे माफ किए, किसानों के परिवार से किसी को नौकरी दी, दस लाख की मदद दी ? कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई चल रही है।

मजीठिया ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमले बोले। मजीठिया ने कहा कि पहले तो सिद्धू के लिए कांग्रेस मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम थी अब सिद्धू के आने के बाद क्या बदनामी खत्म हो गई। मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि वे सिर्फ कुर्सी के लिए है। पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह नजर आते थे। अब बीबी राजिदर कौर भट्ठल नजर आती है। हॉकी टीम को दी बधाई

बिक्रमजीत सिंह ने पुरूष व महिला हॉकी टीम की टोक्यो ओलिंपिक में शानदार जीत के लिए बधाई दी। मजीठिया ने कहा कि सरकार ने खेलों को लेकर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्कचर खिलाड़ियों को मुहैया नहीं करवाया है। विधायकों को आयकर रिटर्न विधानसभा जगह खुद भरनी चाहिए।

मोहाली नगर निगम चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ कर चुनाव जीती निर्मल कौर ढिल्लों सोमवार को अकाली दल में शामिल हो गई। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया विशेष तौर पर उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर डेराबस्सी से विधायक एनके शर्मा, यूथ अकाली अध्यक्ष बंटी रोमाना, सिमरनजीत सिंह ढिल्लों, एसजीपीसी सदस्य परमजीत कौर लांडरां व कई अन्य अकाली नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी