चंडीगढ़ में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल थाना एरिया में एक युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर संबंधित इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस और दड़वा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:49 PM (IST)
चंडीगढ़ में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
मृतक की पहचान दड़वा के रहने वाले संदीप के तौर पर हुई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल थाना एरिया में एक युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों से सूचना पाकर संबंधित इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस और दड़वा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच 32 की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है। मृतक की पहचान दड़वा के रहने वाले संदीप के तौर पर हुई है, जिसके उम्र 30 साल बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दड़वा के रहने वाले युवक अरुण कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। उसने बताया कि एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बावजूद जवाब नहीं दे रहा है। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर लोगों की भीड़, स्थानीय निवासी के रूप में पहचान हुई

एरिया में हत्या होने की सूचना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। वही सड़क पर खड़ी पुलिस की कई गाड़ियां और मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी को देखकर हर आने-जाने वाला शख्स मामले की जानकारी के लिए रुक गया। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने तितर-बितर करवाया। वहीं मृतक की पहचान दड़वा के रहने वाले 30 वर्षीय संदीप के तौर पर हुई है। हालांकि, अभी तक वजह की जानकारी और हत्या या कुछ और मामला है, इसकी जानकारी पुलिस नहीं लगा पाई है।

chat bot
आपका साथी