चंडीगढ़ में बस स्टाप में अर्धनग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान, अभी तक पहचान नहीं

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति का शव मिला है। अर्धनग्न हालात में शव बस स्टाप पर मिला है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 02:53 PM (IST)
चंडीगढ़ में बस स्टाप में अर्धनग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान, अभी तक पहचान नहीं
लोगों ने व्यक्ति के बारे में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-30बी में वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर के बस स्टाप पर एक व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में बेसुध पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। वीरवार सुबह 11 बजे के करीब वहां से गुजर रहे राहगीर की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद व्यक्ति के बारे में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में पाया गया कि व्यक्ति की सांसे नहीं चल रही थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल की वीडियो ग्राफी करवाई। वहीं, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सेक्टर-30 के बस स्टाप के अंदर यात्रियों की बैठने वाली जगह पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। उसके शरीर पर कमीज नहीं थी वहीं, उसने खाकी रंग की पैंट पहनी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े व्यक्ति को पीसीआर की गाड़ी से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, 72 घंटे के लिए उसकी पहचान करने के बाद पोस्टमार्ट किया जाएगा। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगिल पर जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस लगातार व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात को जानने में जुटी है कि यह व्यक्ति पहले से ही यहीं रहता था या किसी ने इस पर हमला कर घायल अवस्था में बस स्टाप में फेंक दिया था।

chat bot
आपका साथी