चंडीगढ़ में डीएवी कालेज ने लिटरेरी ट्रायथलोन का किया आयोजन, 200 छात्रों ने लिया भाग

चंडीगढ़ में डीएवी कॉलेज-10 ने लिटरेरी ट्रायथलोन का ऑनलाइन आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन कहानी लेखन दूसरे दिन एक्सटैम्पोर और तीसरे दिन प्रसिद्ध चरित्रों और विशेष परिस्थियों के आधार पर प्रतियोगी छात्रों की अभिनयशीलता का आकर्षक प्रदर्शन हुआ।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 02:50 PM (IST)
चंडीगढ़ में डीएवी कालेज ने लिटरेरी ट्रायथलोन का किया आयोजन, 200 छात्रों ने लिया भाग
तीन दिवसीय लिटरेरी ट्रायथलोन में ऑनलाइन भाग लेते हुए छात्र।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में डीएवी कॉलेज-10 की लिटरेरी सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय लिटरेरी ट्रायथलोन का ऑनलाइन आयोजन किया गया। सोसायटी के इंचार्ज डॉ. सुषमा अलंकार और डॉ. अमित नरुला के अलावा छात्र दीपाक्षी अरोड़ा, विवेक कुण्डु एवं उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा के संबोधन से हुआ। इसमें उन्होंने छात्रों की सृजनशीलता की प्रंशसा की। पहले दिन कहानी लेखन, दूसरे दिन एक्सटैम्पोर और तीसरे दिन प्रसिद्ध चरित्रों और विशेष परिस्थियों के आधार पर प्रतियोगी छात्रों की अभिनयशीलता का आकर्षक प्रदर्शन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रान्तों के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया।

प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि इस महामारी की स्थिती में स्टूडेंट्स घर पर रह कर क्रिएटिव बन रहे है।इसी कड़ी में कॉलेज हर नियमित अंतराल के बाद स्टूडेंट्स को कुछ न कुछ नया करने के लिए टास्क दिया जाता है। वहीं स्टूडेंट्स भी अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार के नवाचार से अपने भविष्य को सुधारने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीएवी स्टूडेंट्स न केवल पढ़ाई बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहे है। कॉलेज बंद होने की वजह से जो स्टूडेंट्स दूर दराज से यहां आते है, वह सभी अपने अपने क्षेत्रों में संबंधित प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने के अलावा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य कर रहे है।

इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज की ओर से ऐसे सत्र आयोजित होते रहेंगे, जिससे वह सभी पढ़ाई के साथ जुड़े रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोम्या सूरि (एमसीएस चंडीगढ), द्वितीय स्थान सेरेना (एमसीएस चंडीगढ) और तृतीय स्थान पुलकिया वाधवा (डीएवी कॉलेज-10) और देवांजना मजूमदार (लोरेटो कॉलेज कोलकाता) ने प्राप्त किया। इस दौरान विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार दिए गए। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी