Weather in Chandigarh: ट्राईसिटी में दिखेगा Cyclone Tauktae का असर, बादल छाए, भारी बारिश का अलर्ट

Weather in Chandigarh अरब सागर से सटे तटीय इलाकों में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone tauktae) का असर अब उत्तर भारत में दिखेगा। वहीं चंडीगढ़ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 10:51 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 10:51 AM (IST)
Weather in Chandigarh: ट्राईसिटी में दिखेगा Cyclone Tauktae का असर, बादल छाए, भारी बारिश का अलर्ट
ट्राईसिटी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Weather in Chandigarh: अरब सागर से सटे तटीय इलाकों में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone tauktae) का असर अब उत्तर भारत में दिखेगा। वहीं, सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी जिसकी वजह से शहर में एक बार फिर पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो सकती है।

मौसम में तब्दीली की वजह से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक के चक्रवाती तूफान ताउते का प्रभाव के कारण उत्तर भारत के इलाकों में बारिश होगी। देश के कई राज्यों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान ताउते का असर चंडीगढ़ में भी दिखेगा। अगले दो से तीन दिन बारिश की इसके प्रभाव से 19 से 21 मई तक मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीं बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो ट्राईसिटी के साथ सटे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे ट्राईसिटी में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। इसलिए विभाग की ओर से ट्राईसिटी समेत पंजाब व हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। क्योंकि चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हैं।

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज शहर में भारी बारिश की संभावना जताई है। दोपहर के बाद शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है l  सुबह ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

chat bot
आपका साथी