क्रास कंट्री रेस के चैंपियन बने राहुल, आरती और अमन

सेक्टर 7 के स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में चंडीगढ़ स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 400 से भी अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कई नेशनल स्तर के एथलीट हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 06:08 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 06:09 AM (IST)
क्रास कंट्री रेस के चैंपियन बने राहुल, आरती और अमन
क्रास कंट्री रेस के चैंपियन बने राहुल, आरती और अमन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर 7 के स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में चंडीगढ़ स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 400 से भी अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कई नेशनल स्तर के एथलीट हैं। प्रतियोगिता में अंडर-16, 18 और अंडर -20 आयुवर्ग के मेंस व वुमेस एथलीट्स ने हिस्सा लिया।

ओपन कैटेगरी क्रास कंट्री रेस इवेंट में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में पुरुषों की 10 किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में राहुल कुमार ने पहला, सुरेश ने दूसरा और पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। वुमेस ओपन कैटेगरी में आरती ने पहला, ज्योति ने दूसरा और जैसमीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 6 किलोमीटर रेस में यशराज ने मारी बाजी लड़कों के अंडर -20 आयुवर्ग की आठ किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में सिद्धार्थ ने पहला, मेहता ने दूसरा और पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के 20 वर्ष आयु वर्ग की 6 किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में सोनाक्षी ने पहला, साक्षी ने दूसरा और रुचिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के 18 वर्ष आयु वर्ग की 6 किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में यशराज ने पहला आकाशदीप ने दूसरा और अखिलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं लड़कियों के 18 वर्ष आयु वर्ग के 4 किलोमीटर क्रास कंट्री में अमन ने पहला, अवनीत कौर ने दूसरे स्थान पर रही। 21 फरवरी को होगी नेशनल क्रास कंट्री रेस लड़कों के अंडर -16 आयुवर्ग की 2 किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस में रवि यादव ने पहला, महेंद्र कुमार ने दूसरा और विशाल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की 16 वर्ष आयुवर्ग की 2 किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में प्रीति ने पहला ख्वाइश ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ एसोसिएशन के सचिव जसपिदर सिंह ने बताया कि इस स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर 21 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल क्रास कंट्री की टीम का चयन भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी