पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशा तस्करी के आरोप में नाइजीरियन को किया गिरफ्तार

पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत में नाइजीकिया गया पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 04:43 PM (IST)
पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशा तस्करी के आरोप में नाइजीरियन को किया गिरफ्तार
पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है।

पंचकूला, जेएनएन। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत में नाइजीकिया गया पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपित को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून 2021 को पंचकूला के सेक्टर 1 में सूरज थिएटर के पास हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक साहिल खन्ना को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित साहिल खन्ना से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई थी कि वह दिल्ली से एक नाइजीरियन युवक (सप्लायर) से नशा लाकर यहां बेचता था। आरोपित साहिल खन्ना की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के द्वारका से नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान नाइजीरिया देश के वासी सिटी के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इस रिमांड अवधि के दौरान क्राइम ब्रांच द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि आरोपित नाइजीरियन द्वारा यह गोरखधंधा कहां-कहां चलाया जाता था और वह किस-किस को नशा सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि इसके पासपोर्ट की भी जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी