चंडीगढ़ के व्यापारियों को कोविड वॉर रूम मीटिंग से आस, व्यापारी बोले- बढ़ाई जाए दुकानें खोलने की टाइमिंग

डीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की कोविड वॉर रूम की आज दोपहर बाद बैठक होगी। इस बैठक से शहर के व्यापारियों को कई उम्मीदे हैं। व्यापारी दुकानों को खोलने की समय सीमा बढ़ाने और प्रॉपर्टी टैक्स को माफ करने की मांग कर रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:29 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:29 AM (IST)
चंडीगढ़ के व्यापारियों को कोविड वॉर रूम मीटिंग से आस, व्यापारी बोले- बढ़ाई जाए दुकानें खोलने की टाइमिंग
व्यापारी दुकानों को खोलने की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की कोविड वॉर रूम की आज दोपहर बाद बैठक होगी। इस बैठक से शहर के व्यापारियों को कई उम्मीदे हैं। व्यापारी प्रॉपर्टी टैक्स को माफ करने की मांग कर रहे हैं। सेक्टर-45 के न्यू एकता मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन की बैठक भारत भूषण कपिला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चैयरमैन भूपिंदर शर्मा, रजत मल्होत्रा, राकेश, अमित, प्रदीप, हरकेश, राय और सूद  मौजूद थे।

भारत भूषण ने कहा कि चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में कोरोना के मामले बहुत कम हो गए हैं। इसलिए प्रशासन को गैर जरूरी दुकानों का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे कर देना चाहिए और रविवार का लॉकडाउन खत्म कर देना चाहिए। भूपिंदर शर्मा ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को प्रशासन 10 लाख रुपये मुआवजा दे। प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और अन्य ने बिजली पानी के बिलों में न्यूनतम चार्जेस में छूट दी जाए। बैठक के दौरान कोरोना से मरने वालों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने भी राहत देने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखा है।  

हाउसिंग बोर्ड के मकानों मुद्दे पर बात के लिए भाजपा ने प्रशासक से मांगा समय

हाउसिंग बोर्ड के मकानों के मुद्दे को लेकर क्राफ्ड के पदाधिकारियों ने सेक्टर-33 भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद के साथ बैठक की। बैठक में क्राफ्ड चेयरमैन हितेश पुरी, रजत मल्होत्रा, उमेश घई और डॉ. अनीश गर्ग भी शामिल हुए। अरुण सूद ने फोन पर प्रशासक को इस बारे में अवगत करवाया और मीटिंग का समय मांगा। उन्होंने रजत मल्होत्रा से हाउसिंग बोर्ड से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनीश गर्ग ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर यहां पर भी नीड बेस चेंज को मान्यता दी जानी चाहिए। हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले परिवार के बढ़ने पर लोगों ने मजबूरी में नीड बेस बदलाव किए हैं। ऐसे में इन मकानों में रहने वाले लोगों में कार्रवाई का डर खत्म कर दिया जाना चाहिए। अरुण सूद ने शीघ्र ही इस दिशा में सार्थक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी